ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ACB कोर्ट का मुहर्रिर बताकर दुर्ग कोर्ट के वकील से ठगी, शातिर ने खाते से पार किए लाखों रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

ACB कोर्ट का मुहर्रिर बताकर दुर्ग कोर्ट के वकील से ठगी, शातिर ने खाते से पार किए लाखों रुपए

By Mohan Rao
Published: September 10, 2023
Share
Fraud
SHARE

दुर्ग। ऑनलाइन ठगी करने वालों के झांसे में आम आदमी तो क्या अब वकील भी आने लगे हैं। ताजा मामले में दुर्ग जिला न्यायालय का वकील ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। शातिर ने वकील के मोबाइल पर कॉल करके ठग ने खुद को एंटीकरप्शन कोर्ट का मोहर्रिर बताया। उसने कहा कि वो उसे जानता और रोज कोर्ट में मिलता है। इसके बाद झांसे में लेकर वकील के खाते से सवा लाख रुपए पार कर दिए। ठगे जाने के बाद वकील ने इस मामले में मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हनुमान नगर तीतुरडीह दुर्ग कोर्ट के वकील बलराम सिंह ठगी का शिकार हुए हैं। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर 2023 की शाम 4.30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को एंटीकरप्शन न्यायालय का मोहर्रिर बताया। कॉल करने वाले ने वकील को अपनी समस्या बताई और कहा कि उसे पैसों की बहुत आवश्यकता है। बाहर से कुछ पैसे आने वाले हैं, लेकिन ऑनलाइन ट्र्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए मेरी मदद करिए। जो रकम आने वाली है, उसे अपने खाते में लेकर ट्रांसफर कर दीजिए।

शातिर के झांसे में आया वकील
ठग ने वकील को ऐसे फंसाया कि वह उसके झांसे में आ गया। इसके बाद बातों में फंसाकर शातिर ने उसका बैंक डीटेल ले लिया। वकील ने भी खुशी-खुशी उसे अपनी बैंक की सारी जानकारी दे दी। वकील ने बताया कि ठग ने उसे विश्वास दिलाने के लिए उसके खाते में दो बार 10-10 रुपए भेजे। इसके बाद वकील को लाइन में लिए लिए 2 घंटे तक बात किया। वकील से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाता रहा और उसे अपनी बातों में उलझाये रखा।

शातिर से वकील को बातों में फंसाकर उससे 25 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। जबकि उसके वालेट में किसी प्रकार की रकम नहीं आई। वकील व ठग के बीच शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक बात होती रही। इस बीच जब वकील ने कहा कि, उसके वॉलेट में रकम नहीं आई है तो ठग ने कहा कि ट्रांजैक्शन अटका हुआ है। इतना बताकर 1 लाख 23 हजार 990 रुपए ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसने फोन काट दिया और स्विच ऑफ कर लिया। जब वकील के खाते में पैसे नहीं आए तो उसे ठगी का अहसास हुआ और वह थाने पहुंचा। इस मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कृषि कानूनों के विरोध में पदक वापसी शुरू, प्रकाश सिंह बादल के बाद सुखदेव ढींढसा ने लौटाया पद्मभूषण
Weather Update: 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, अभी और तपाएगी तेज धूप
दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत
रायपुर निगम में पेश हुआ 1529 करोड़ का मेगा बजट,  महापौर मीनल बोली- सभी वर्गों का रखा गया ध्यान
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: चुप हो जा वरना ‘ईडी’ आ जाएगा
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 328 # 10 September 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?