ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ाया आरोपी… पुलिस से बचने विदेश भाग गया था आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ाया आरोपी… पुलिस से बचने विदेश भाग गया था आरोपी

By Mohan Rao
Published: January 26, 2023
Share
मोहन नगर पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी
SHARE

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस रेप के एक मामले में बड़ी सफलता पाई है। शादी का झांसा देकर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाकर विदेश भाग आरोपी को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी के गिरफ्तार होने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दुर्ग पुलिस को पता चला कि आरोपी विदेश भाग गया है। पुलिस ने आरोपी को विदेश भारत बुलवाया और मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को मुंबई से दुर्ग लाने के बाद मोहन नगर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसान 14 दिसंबर 2022 को पीडित युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीडिता ने बताया कि पवन सिंह गोड पिता किशुन सिंह गोड (28) निवासी झगराखण्ड जिला कोरिया से उसका परिचय हुआ था। पवन ने शादी करने का प्रलोभन दिया और 5 अगस्त से लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। इसके बाद शादी करने से इनकार कर इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 376 ( 2 ) (N), 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवती से दुष्कर्म करने के बाद विदेश चला गया है। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी करती रही। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी पवन सिंह गोड़ मर्चेन्ट नेवी में नौकरी करता है। इसके बाद आरोपी के पासपोर्ट संबंधी जानकारी प्राप्त कर इंटेलीजेन्स ब्यूरो के माध्यम से लूक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के दिशानिर्देशन में सीएसपी वैभव बैंकर द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पता तलाश के लिए लगाया गया। इस दौरान पुलिस को डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग मुंबई द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपी वर्तमान में Bernhard Schulte ship management company Mumbai में काम कर रहा है और फिलहाल जार्डन देश में है।

आरोपी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा उपरोक्त शिपिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी पवन सिंह को जार्डन से भारत वापस भेजने का निर्देश दिया। जिस पर कंपनी द्वारा आरोपी पवन सिंह को जार्डन से भारत वापस भेजा गया। आरोपी पवन सिंह को मुंबई एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा अभिरक्षा में लेकर मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया गया। जहां से मोहन नगर पुलिस द्वारा सहार पुलिस थाना मुंबई से आरोपी पवन सिंह गोड़ को अभिरक्षा में लेकर थाना मोहन नगर जिला लाया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विपिन रंगारी थाना प्रभारी थाना मोहन नगर, सउनि प्रमोद सिंह महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता, आरक्षक सचिन सिंह एवं शकील खान की सराहनीय भूमिका रही।

Bhilai breaking : खुर्सीपार तिराहे पर कॉम्पलेक्स में घुसी ट्रेलर, हैंडब्रेक लगाकर चाय पीने गया था ड्राइवर और हो गया हादसा
सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित
बार-बार सेल्फी लेना आपको पड़ सकती हैं भारी, जानिए कैसे
बिग ब्रेकिंग : सांसद विजय बघेल की हालत बिगड़ी… रायपुर एम्स किया गया रेफर…. सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
IPL 2023 : प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल जारी, जानिए कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में किया ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा का आगाज, जगदलपुर से किया शंखनाद
Next Article Bhilai Breaking : शहर के सुपेला क्षेत्र में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, तस्कर ने बंकर बनाकर छिपा रखी थी 60 बोरी शराब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?