ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : सिंधिया नगर के मकान में लगी आग, फ्रिज, डायनिंग टेबल तक जल गए… कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : सिंधिया नगर के मकान में लगी आग, फ्रिज, डायनिंग टेबल तक जल गए… कड़ी मशक्कत से पाया काबू

By Mohan Rao
Published: January 10, 2023
Share
कमरे की आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी
SHARE

दुर्ग। सोमवार आधीरात को सिंधिया नगर दुर्ग के एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आधी रात जब घर पर सभी सोने की तैयारी कर रहे थे तभी एक कमरे में धुआं भरने लगा। घर वालों ने देखा तो आग फैलने लगी थी। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान कमरे में रखा फ्रिज, डायनिंग टेबल सहित अन्य सामान जल गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया नगर कॉलोनी के एक मकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को आधी रात करीब 11:55 बजे मिली थी। आगजनी की सूचना के बाद तत्काल टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मशक़्क़त से कमरे की आग बुझाई और आग को दूसरे कमरे तक पहुंचने से रोका। आग की चपेट में आने से फ्रिज़ व डाइनिंग टेबल आदि जलकर राख हो गए। जब दमकल विभाग की टीम पहुंची थी तब पूरे कमरे में धुआं भर गया था। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चला है। माना जा रहा है शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन दल में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, अग्निशमन कर्मी, एफ प्रवीण बारा, नागेश मार्कंडेय, धर्मेंद्र बंजारे, पराग भोसले, नगर सैनिक जवान राजेश साहू तथा फ़ायर ऑपरेटर दुर्गा मार्कंडेय और निर्मला यादव शामिल रहे। इन सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ट्विनसिटी में झमाझम: मौसम ने ली करवट… बारिश से सड़के लबालब…. गर्मी व उमस से मिली थोड़ी राहत
सत्येंद्र जैन को एक और झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
Breaking News : सरकार ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तारीख… अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे जमा, सरकार ने जारी किया आदेश
रिसाली के 8 वार्ड में 117 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, गृहमंत्री साहू बोले- घोषणा पर नहीं काम पर विश्वास
सीजीपीएससी विवाद पर बोले सीएम बघेल : गड़बड़ी की करेंगे जांच, कोई भी हो दोषी होगी कार्रवाई… युवाओं से की यह अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बदली आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियां, इन्हें मिली गृहनिर्माण मंडल की जिम्मेदारी
Next Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई मुख्यमंत्री बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे भुगतान, राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?