ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : शाराबी भाई ने सब्बल मारकर की बड़े भाई की हत्या, मामूली विवाद में दिया वारदात को अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : शाराबी भाई ने सब्बल मारकर की बड़े भाई की हत्या, मामूली विवाद में दिया वारदात को अंजाम

By Mohan Rao
Published: June 25, 2024
Share
दुर्ग के टेमरी में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर सब्बल से बार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भाई घर से बाहर निकला और गांव वालों को बताया कि मैने अपने बड़े भाई को मार दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंवी नगपुरा चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त सब्बल भी जब्त कर लिया है।

दरअसल यह पूरा विवाद पैसे चोरी को लेकर शुरू हुआ। नगपुरा चौकी क्षेत्र के तहत ग्राम टेमरी निवासी संजय देशलहरे की उसके छोटे भाई नेतू देशलहरे ने हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नेतू देशलहरे शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसके भाई ने उस पर घर से पैसे चुराकर शराब पीने का आरोप लगाया। इस बात से नेतू आक्रोशित हो गया। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर संजय देशलहरे ने अपने छोटे भाई नेतू को थप्पड़ जड़ दिया। बड़े भाई के थप्पड़ मारने पर नेतू आक्रोशित हो गया और घर पर रखे सब्बल को उठाया और संजय देशलहरे के सिर पर दे मारा। वार इतना जोरदार था कि मौके पर ही संजय देशलहरा की मौत हो गई। इसके बाद नेतू बाहर निकला और गांव वालों को बताने लगा कि उसने अपने भाई की हत्या कर दी। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी नेतू को भी गिरफ्तार कर लिया। गांव वालों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।

24 साल का हुआ हमारा छत्तीसगढ़, सीएम ने दी शुभकामनाएं, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की परिकल्पना है छत्तीसगढ़
टीकाकरण के प्रमाण पत्र से हटेगा पीएम मोदी का फोटो, चुनाव आयोग ने कहा- विकल्प तलाशे स्वास्थ्य मंत्रालय
महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, सीआरपीएफ जवान पर गिरी गाज
टोक्यो पैरांलपिक में भारत को पांचवां गोल्ड: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक… फाइनल में हांगकांग के खिलाड़ी को हराया… देश को दिलाया 19वां पदक
बोधघाट व इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 49 हजार करोड़, बिजली के साथ मिलेगी सिंचाई सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 252 # 25 June 2024
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पीएम मोदी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की दी जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?