ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर देवेंद्र यादव के दृढ़ता से हुआ कचरे का बेहतर निष्पादन…..1995 से यहां डंप किया जा रहा था शहर का कचरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर देवेंद्र यादव के दृढ़ता से हुआ कचरे का बेहतर निष्पादन…..1995 से यहां डंप किया जा रहा था शहर का कचरा

By @dmin
Published: October 16, 2020
Share
Due to the strong execution of Mayor Devendra Yadav, the better execution of waste… .. was dumped here since 1995
Due to the strong execution of Mayor Devendra Yadav, the better execution of waste… .. was dumped here since 1995
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र का एक ऐसा डंपिंग साइट जिसमें वर्ष 1995 से समस्त जोन क्षेत्र के कचरे को एकत्र कर निरंतर कचरा डाला जाता रहा है। यह डंपिंग साइट अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। भिलाई निगम के संपूर्ण क्षेत्र से निकलने वाला कचरा कुरूद के ट्रेंचिंग ग्राउंड में डाला जाता रहा है। वहां कचरा इस कदर जमा हो गया था कि 200-300 मीटर के क्षेत्र में बदबू का आलम हो गया था। रहवासी परेशान थे। साथ ही इस रास्ते से गुजरना मुमकिन नहीं था। कचरे का ढेर 25 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया था। इस स्थल पर वाहनों का आवागमन तो दूर व्यक्ति के खड़े होने की जगह नहीं बची थी। चारों ओर केवल कचरा ही कचरा नजर आता था। कचरे के ढेर के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने के कारण आए दिन कचरे में आग लगने की शिकायत प्राप्त होने लगी। उस दौरान 300 टन कचरा प्रतिदिन पूरे निगम क्षेत्र से निकलकर सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड में पहुंचता था, तब एक भी एसएलआरएम सेंटर निगम क्षेत्र में नहीं बना था, जिससे कचरे का निष्पादन किया जाता।
इन परिस्थितियों को देखते हुए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के डंपिंग साइट को पूर्ण रूप से समाप्त करने का फैसला लेते हुए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए! वर्ष 2016 में निगम क्षेत्र में पहला एसएलआरएम सेंटर नेहरू नगर ऑक्सीडेशन पॉन्ड में तैयार किया गया। जिसके तैयार होने से कचरे के ढेर में कमी होने लगी। एक एसएलआरएम सेंटर होने के कारण कुरूद का कचरा डंपिंग साइट को पूर्ण रूप से समाप्त करना एक बड़ी चुनौती थी। महापौर देवेंद्र यादव के निर्देश पर वर्ष 2018 में डंपिंग साइट को पूर्णत: विलोपित करने का कार्य प्रारंभ किया गया। सिस्टम था बायोरेमेडीएशन जैसी आधुनिक तकनीक का।
डंपिंग साइट समाप्त करने की कड़ी चुनौती को महापौर ने स्वीकार करते हुए कार्य प्रारंभ कराया और प्रतिदिन 10 टन कचरे की छनाई शुरू हुई, इसमें से 2 टन खाद के अलावा, पॉलिथीन तथा अन्य प्रकार के कचरे अलग अलग होते गए, कचरा का ढेर धीरे-धीरे समाप्त होने लगा। इसी बीच खुर्सीपार सहित अन्य क्षेत्रों में एसएलआर सेंटर का निर्माण हुआ। कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का कचरा धीरे-धीरे सिमटने लगा! ट्रेंचिंग ग्राउंड से निर्मित हुए खाद को विक्रय किया गया और अब तक 700 टन खाद तैयार होकर विक्रय हो चुका है, जिससे निगम को 15 लाख 40 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम की पदस्थापना के बाद से ही इस पर फोकस किया और लगातार फीडबैक लेते रहे अब स्थिति यह है कि कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का कचरे का ढेर 80 से 90 फीसदी तक समाप्त किया जा चुका है। संबंधित ठेकेदार ने बताया कि बचे हुए कचरे को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।

भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार: पिछले 24 घंटे में 69239 नए मामले… 912 लोगों की मौत….. रिकवरी रेट में सुधार से राहत
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी का अनोखा विरोध….. गले में महंगाई का पोस्टर लगाकर ई-स्कूटी से पहुंची सचिवालय
क्यों है खास रायपुर की यह टीचर जिसे राष्ट्रपति ने भी माना बेस्ट…
एक देश एक राशन कार्ड योजना: असम और छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर पूरे देश में हो रही संचालित
IPL betting : गोवा के फ्लैट में रायपुर पुलिस ने रेड कर 8 सटोरियो का पकड़ा, 10 करोड़ के लेनदेन का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh got big achievements in development of sports छत्तीसगढ़ को खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां…. छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर को साई ने दी मान्यता… राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का दर्जा
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को मिली बड़ी सफलता : पिछले साल की तुलना में इस सितम्बर में मलेरिया के मामलों में 65 प्रतिशत से अधिक की कमी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?