भिलाई। छत्तीसगढ़ गृह विभाग द्वारा दुर्ग जिले के एंटी क्राइम व साइबर यूनिट में पदस्थ डीएसपी नसरउल्ला सिद्धिकी का तबदाला कर दिया है। उन्हें एंटी क्राइम व साइबर यूनिट के डीएसपी की जगह पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के उक्त अधिकारी का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। अधिकारी को तत्काल प्रभाव से आस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता है।





