ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं ड्राई शैंपू, जानिए 5 तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं ड्राई शैंपू, जानिए 5 तरीके

By Sonu Sahu
Published: November 22, 2022
Share
SHARE

बालों को रोजाना धोने से उनमें रूखापन आने से लेकर कई समस्याएं आ जाती हैं और सर्दियों के दौरान तो ऐसा करना थोड़ा मुश्किल भी है। ऐसे में ड्राई शैंपू आपके बालों को तुरंत फ्रेशनेस देने समेत स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को सोखने का काम कर सकता है। आइए आज हम आपको पांच तरह के ड्राई शैंपू बनाने के तरीके बताते हैं, जो बाजार में मिलने वाले ड्राई शैंपू से अधिक सुरक्षित और असरदार साबित हो सकते हैं।

Contents
  • एक्टिवेटेड चारकोल और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू
  • दालचीनी और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू
  • अरारोट और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू
  • कोको पाउडर और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू
  • चावल के आटे और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू

एक्टिवेटेड चारकोल और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू

अगर आपके बार गहरे भूरे या फिर काले रंग के हैं तो यह ड्राई शैंपू आपके लिए बहुत बढिय़ा रहेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल और दो बड़ी चम्मच कॉर्नस्टार्च डालें। अब इस मिश्रण में एक बड़ी चम्मच लैवेंडर का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाने के लिए मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करें।

दालचीनी और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू

लाल रंग के बालों पर इस ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है। यह सिर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और बालों को स्वस्थ और मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में दालचीनी के पाउडर और कॉर्नस्टार्च की बराबर मात्रा को लैवेंडर के तेल के साथ मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को पूरे सिर पर लगाएं और अतिरिक्त मिश्रण को मेकअप ब्रश से हटा दें।

अरारोट और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू

अगर आपने अपने बाल सफेद, ब्लॉन्ड या फिर सिल्वर रंग के करवा रखे हैं तो उन पर अरारोट और कॉर्नस्टार्च से बने ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें। लाभ के लिए सबसे पहले एक कटोरी में अरारोट के पाउडर और कॉर्नस्टार्च की बराबर मात्रा को मिलाएं। फिर इसमें लेमनग्रास का तेल मिलाएं। अब मेकअप ब्रश की मदद से इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं।

कोको पाउडर और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू

हल्के भूरे रंग के बालों पर इस ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करना अच्छा है और यह आपके बालों के विकास में भी मदद कर सकता है। ड्राई शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच कोको पाउडर, दो बड़ी चम्मच कॉर्नस्टार्च और एक बड़ी चम्मच लेमनग्रास का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाने के लिए मेकअप ब्रश या अपनी उंगलियों का उपयोग करें।

चावल के आटे और कॉर्नस्टार्च का ड्राई शैंपू

यह ड्राई शैंपू बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच चावल का आटा, दो बड़ी चम्मच कॉर्नस्टार्च और एक बड़ी चम्मच पुदीने का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने पूरे सिर में लगाने के लिए मेकअप ब्रश का उपयोग करें।

बेनतीजा खत्म हो गई कांग्रेस की अहम् चुनावी बैठकें, अब सीईसी करेगी फैसला
ऑपरेशन महादेव : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन
हिन्द सेना मे रणवीर सिंह चौहान को मीडिया सेल बस्तर संयोजक की मिली कमान, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
सर्द मौसम में योगासन और प्राणायाम रखेंगे ख्याल, ये रहे 8 बेहतरीन टिप्स…
मीडियाकर्मी और उनके परिजनों के लिए ‘भूलन द मेज’ फ़िल्म की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के इस जिले में थोक में ताबादले, एसपी ने बदल डाले सभी थानों के आरक्षक…. देखें पूरी सूची
Next Article प्रियंका हत्याकांड की जांच में ढिलाई का आरोप, समाज के लोग पहुंचे गृहमंत्री के पास… फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?