ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब के नशे में ड्यूटी पड़ी भारी, जशपुर में कलेक्टर ने हेड मास्टर और एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

शराब के नशे में ड्यूटी पड़ी भारी, जशपुर में कलेक्टर ने हेड मास्टर और एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित

By Mohan Rao
Published: August 7, 2025
Share
कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशिमोहन सिंह
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब के नशे में ड्यूटी करना शासकीय सेवकों को भारी पड़ गया। अलग अलग मामलों में एक प्रधान पाठक व एक आरक्षक पर कार्रवाई की गई। जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम तिरसोंठ के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया। इसी प्रकार जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरक्षक को शराब के नशे में ड्यूटी करने पर निलंबित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास के ग्राम तिरसोंठ भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रधान पाठक के विरुद्ध गंभीर शिकायतें की गई थीं। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने निलंबन की अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रस्तुत प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि चौतराम यादव ने बिना पूर्व सूचना के 16 जून से 23 जून तथा 5 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति दर्ज की।

इसके अतिरिक्त शैक्षिक समन्वयक रघुनाथपुर, ग्राम पंचायत तिरसोंठ के सरपंच एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष द्वारा 8 जुलाई को तैयार किए गए पंचनामा में उल्लेख किया गया कि चौत यादव शराब सेवन कर विद्यालय आते हैं। यह कृत्य प्रथम दृष्टया सही पाया गया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन है। तथ्यों के आधार पर चौतराम यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बगीचा नियत किया गया है। इस अवधि में वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।

नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी ने किया निलंबित
एक अन्य मामले में नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने निलंबित कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रक्षित केन्द्र जशपुर से 5 अगस्त को आरक्षक अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उसे पुलिस वर्दी में शराब के नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटे हुए पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरवार को आरक्षक अलबर्ट एक्का को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि पुलिस वर्दी की मर्यादा और छवि को आघात पहुंचाने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।

छत्तीसगढ़ में फसल बीमा कराने वाले किसान घटे पर बढ़ गई आवेदनों की संख्या
Bhilai Breaking : दुबई में फैशन शो कराने के नाम पर भिलाई में भाजपा नेत्री से 17 लाख की ठगी… रुपए लेने के बाद भी नहीं कराया इवेंट
कोरोनावायरस के फैलाव से बचाने के लिये एनटीपीसी ने बढ़ाया मदद का हाथ… अपने संसाधनों से की अलग अलग राज्यों में 1800 से अधिक बेड की व्यवस्था
Weather news : छत्तीसगढ़ में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार
खदान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुनकर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम साय से भेंट, करघा भेंटकर किया अभिनंदन
Next Article सूचना-प्रसार में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल, छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग से प्रभावित हुए महाराष्ट्र के अधिकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?