ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पावर हाउस के खंडहर से हो रही थी नशीली दवाओं की बिक्री, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

पावर हाउस के खंडहर से हो रही थी नशीली दवाओं की बिक्री, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 26, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छावनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीई रोड स्थित खंडहर पावर हाउस में रेड कार्रवाई कर अवैध रूप से नशीली दवाई बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 500 नग (NRX) ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG नशीली टैबलेट एवं बिक्री की नगद राशि सहित कुल 2,00,550 मूल्य की सामग्री जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

बता दें दुर्ग पुलिस द्वारा नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जीई रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे खंडहर पावर हाउस परिसर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई का विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 500 नग (NRX) ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG नशीली टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- तथा बिक्री की नगद राशि ₹550/- कुल जुमला ₹2,00,550/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 514/2026 पंजीबद्ध कर धारा 22(सी), 27A एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कमल थापा (29) निवासी मिलन चौक कैम्प-02, प्रदीप साहू  (34) निवासी न्यू गणेश चौक, कैम्प-02 तथा शहनवाज आलम उर्फ बिन्नी (26) निवासी शारदा पारा कैम्प-02 शामिल हैं।  उक्त कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित सूचना संकलन, योजनाबद्ध घेराबंदी एवं प्रभावी रेड कार्रवाई सराहनीय रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों एवं प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार की किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नंदिनी माइंस की खाली पड़ी 2500 एकड़ में लगाए गए 83 हजार से अधिक पौध…. मानव निर्मित विशाल जंगल का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री बघेल
उद्योग मंत्री लखन लाल बोले- डीएमएफ फंड के पाई–पाई का जनकल्याण में हो रहा उपयोग
6 विधायकों को मिला आयोग का तोहफा: डोंगरगढ़ डोंगरगांव विधायक बने अध्यक्ष
महापौर देवेन्द्र यादव की पहल: शहर के विकास के लिए स्वीकृत कराए 59.71 करोड़ रुपए, जाने इस राशि से क्या क्या होंगे कार्य
दुर्घटना में हुई थी दुर्ग में पदस्थ आरक्षक की मौत, पुलिस सेलरी पैकेज के तहत परिवार को मिला एक करोड़ का चेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026’
Next Article AI से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी, पांच लाख की डिमांड, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?