ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं मिली शराब तो पीया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नहीं मिली शराब तो पीया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत

By @dmin
Published: July 31, 2020
Share
नहीं मिली शराब तो पीया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत
नहीं मिली शराब तो पीया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत
SHARE

आंध्रप्रदेश (एजेंसी)। हैदराबाद में शराब न मिलने की वजह से नौ लोगों के हैंड सैनिटाइज़ पीने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. करिचेदु शहर में इसी तरह के और भी मामले देखे गए हैं जहां लोगों ने शराब न मिलने की वजह से हैंड सैनिटाइज़ पी लिया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.
पुलिस ने कहा कि पिछले दो दिनों में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एल्कोहल हैंड सैनिटाइजऱ पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना कुरिचेदु शहर में हुई थी। जहां बुधवार देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोगों ने गुरुवार देर रात दारसी सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया और छह अन्य लोगों ने शुक्रवार सुबह को दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन लोग भीख मांगने का काम करते थे और बाकी झुग्गीवासी थे। पिछले दो दिनों में 20 लोगों के सैनिटाइजऱ पीने का मामला सामने आया है।
मृतकों की पहचान अनुगोंडा श्रीनू (25), भोगेम तिरुपतैया (35), गुंटाका रामी रेड्डी (60), कदम रामानैया (28), राजा रेड्डी (65), रामानैया (65), बाबू (40), चाल्र्स (45) और ऑगस्टीन (45) के रूप में की गई है। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया शराब न मिलने की वजह से पीडि़तो ने एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजऱ का सेवन किया। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाया दिया गया है इसकी शुरुआत स्थानीय देवी दुर्गा मंदिर में एक भिखारी से हुई जिसने पेट में गंभीर जलन की शिकायत थी और बुधवार रात अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
गुरुवार की सुबह पेट दर्द के कारण दो अन्य की भी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें डारसी शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह की शिकायत के साथ छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि सभी स्थानीय दुकानों से सैनिटाइजऱ जब्त कर लिए गए हैं और टेस्ट के लिए भिजवा दिए गए हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पीडि़तों ने सिर्फ सैनेटाइजऱ का सेवन किया या इसे नकली शराब के साथ मिलाकर पीया।
कुरिचेदु और आसपास के क्षेत्र में कोविड 19 के मामले बढऩे के कारण वहां पिछले 10 दिनों से लॉकडाउन है और शराब की दुकाने भी बंद हैं। पीडि़तों के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वे सैनिटाइजऱ का सेवन करने के बाद बेहोश होकर गिरने लगे थे। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया कि पीडि़तों ने सैनिटाइजऱ का सेवन कितनी मात्रा में किया था। लंबे समय के बाद 4 मई को राज्य ने शराब की दुकानों को खोला था जिनके बाहर लंबी लाइनें देखी गई थीं। हालांकि राज्य सरकार ने शराब की दुकानों को कम करके उनके दामों में बढ़ोतरी की जिससे शराब पीने वालें लोगों के उत्साह में कुछ कमी आए।

ऑनलाइन सट्टा व जुआ पर सीएम बघेल का आया बड़ा बयान, एसपी-कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से चर्चा में कही यह बड़ी बात
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का हुआ विस्तार: महिला मोर्चा अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का ऐलान… महिला उत्थान के लिए कार्य करने वालों मिली जगह
शरमन जोशी और अन्नू कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सब मोह माया है’ सबसे पहले टीवी पर
शालीमार एक्सप्रेस हादसा : रेलवे ने बताई हादसे की वजह….. CSPDCL के ड्रीलर का हेड लगने से एसी कोच के कांच टूटे
देशभर में टीकाकरण का तीसरा पूर्वाभ्यास शुरू, चेन्नई पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट ने BS-4 वाहनों के पंजीकरण पर अगले आदेश तक लगाई रोक
Next Article शिशु को बार-बार हो रही है खांसी तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?