दंतेवाड़ा। इन दिनों क्रिकेट मैचों के दौरान फेंटेसी लीग का खुमार चरम पर है। एक ओर दो टीमों के बीच मैच हो रहा होता है और उसी मैच के खिलाडिय़ों से सजी फैंटेसी लीग की टीम होती है। करोड़ों रुपए की इनामी राशि वाले इस फैंटेसी लीग ने देशभर में कईयों को करोड़पति व लखपति बनाया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला स्थित जबेली बालक आश्रम में काम करने वाला भृत्य रमेश ठाकुर फेंटेसी लीग के माध्यम से करोड़ पति बन गया। रमेश ने ड्रीम इलेवन फैंटसी लीग में एक करोड़ रुपए जीता है। रमेश ने ये इनाम 6 दिसंबर को इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की मैच में जीता है।
ड्रीम इलेवन के फेंटेसी लीग में 1 करोड़ की राशि जीतने वाले रमेश ठाकुर ने बताया कि वो अक्सर दोस्तों को ड्रीम इलेवन खेलते हुए देखा करते थे। 6 दिसंबर की मैच में उसने मैच शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले पांच टीमें बनाई और इसके लिये रमेश ने ढाई सौ रुपए बतौर एंट्री फीस चुकाई। मैच के अंतिम क्षणों में जब उसने देखा कि उसकी टीम टॉप पर है तो पहले उसे यकीन नहीं हुआ। मैच समाप्ति के बाद व लीग के इस कॉन्टेस्ट में प्रथम स्थान पर रहा। जिसकी इनामी राशि पूरे एक करोड़ रुपए थी। इनाम की राशि 30 फीसदी टैक्स कटने के बाद 70 लाख रुपए की राशि उसके ड्रीम इलेवन वालेट में पहुंच गई। जिसे वह रोजना 2 लाख रुपए के हिसाब से अपने खाते में ट्रांसफर कर रहा है।

फेंटेसी लीग में अधिकतम 11 टीमों की इंट्री
ड्रीम इलेवन में एक व्यक्ति को अधिकतम ग्यारह टीमें उतारने की छूट होती है। इस लीग में रमेश ने केवल पांच टीमें ही उतारी थी। रमेश की तीसरी टीम ने ग्रैंड लीग में पहला स्थान प्राप्त किया। तीसरी टीम के प्रत्येक सदस्य का परफामेंस बेहतर होने की वजह से इस टीम ने 714 अंक हासिल किये, जिस वजह से उसने ग्रैंड लीग में पहला स्थान बनाकर एक करोड़ की राशि जीत ली। इनामी राशि को लेकर रमेश ने बताया कि इस राशि से वह अपने गांव में जमीन व एक कार भी खरीदेगा। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की आर्थिक मदद भी करेगा।




