ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीआरडीओ का कमाल: रिकॉर्ड 20 दिन में बना दिया सुविधाओं से लैस अस्पताल, उपराज्यपाल ने किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

डीआरडीओ का कमाल: रिकॉर्ड 20 दिन में बना दिया सुविधाओं से लैस अस्पताल, उपराज्यपाल ने किया लोकार्पण

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
DRDO's awesome: A hospital equipped with facilities made in record 20 days
DRDO's awesome: A hospital equipped with facilities made in record 20 days
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। देश में डीआरडीओ के पहले 500 बेड कोरोना अस्पताल का उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोकार्पण किया। अस्पताल रिकॉर्ड 20 दिनों में बनकर तैयार हुआ है। अस्पताल में 125 बेड का आईसीयू वार्ड है। इसके साथ ही यहां 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। तीन से चार दिन के ट्रॉयल रन के बाद यहां मरीजों को सेवाएं मिलने लगेंगी। एक अन्य अस्पताल श्रीनगर में भी बन रहा है। 
जम्मू के भगवती नगर में रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से बनाए गए अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद उप-राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में डीआरडीओ का अस्पताल अहम रोल अदा करेगा। तीन से चार दिन के ट्रॉयल रन के बाद अस्पताल मरीजों को सेवाएं देने के लिए खोल दिया जाएगा। उप-राज्यपाल ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अपने घरों के पास ही कोरोना काल में चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए प्रत्येक पंचायत में कोविड केयर सेेंटर तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से समाज को मिलकर लडऩा है। कोविड प्रोटोकॉल व वैक्सीन इस लड़ाई में अहम रोल अदा कर रही हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए। कहा कि अगले कुछ महीने तक प्रोटोकॉल का पालन कर स्वास्थ्य संबंधी संकट पर काबू पर पाया जा सकता है। 
अस्पताल में वेंटिलेटर, मॉनिटर, अंदर ही दवा की दुकान, जांच की सुविधा, एक्स-रे, सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अस्पताल में सभी सूचना व रिकॉर्ड का प्रभावी प्रबंधन हॉस्पिटल मैनेजमेंट साफ्टवेयर के जरिये किया जाएगा। कोविड अस्पताल में वाईफाई सुविधा के अलावा आरओ से पेयजल आपूर्ति, कैमरा सर्विलांस और अन्य सुरक्षा नियमों का अपनाया गया है।

कॅरियर की खातिर जूही ने 25 साल छुपाई शादी की बात
आदित्य ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- स्कूलों का राजनीतिकरण नहीं बर्दाश्त होगा
राहुल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : विराट
CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced
अलग अलग निर्धारित तिथि में खाते से निकाली जा सकेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की धनराशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of corona infected increased in Chhattisgarh…. A day ago where not a single patient was found, today most positives were found राहत के बीच एक और आफत: वियतनाम में मिला हवा में तेजी से फैलने वाला नया वेरिएंट, सबसे ज्यादा है घातक
Next Article जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?