ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीआरडीओ ने सेना को दिए अत्याधुनिक ‘भारत ड्रोन’, सीमा पर होगी सटीक निगरानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डीआरडीओ ने सेना को दिए अत्याधुनिक ‘भारत ड्रोन’, सीमा पर होगी सटीक निगरानी

By @dmin
Published: July 21, 2020
Share
डीआरडीओ ने सेना को दिए अत्याधुनिक 'भारत ड्रोन', सीमा पर होगी सटीक निगरानी
डीआरडीओ ने सेना को दिए अत्याधुनिक 'भारत ड्रोन', सीमा पर होगी सटीक निगरानी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित ‘भारत’ ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ये ड्रोन अधिक ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में सटीक निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रक्षा सूत्रों ने कहा, ‘पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चल रहे विवाद को देखते हुए भारतीय सेना को सटीक निगरानी के लिए ड्रोन की आवश्यकता थी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए डीआरडीओ ने सेना को भारत ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। ये ड्रोन डीआरडीओ की चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला ने विकसित किए हैं। 

Contents
  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से हैं लैस
  • नाइट विजन की सुविधा भी मौजूद
  • रडार की पहुंच से भी बाहर है ये ड्रोन

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से हैं लैस

इस ड्रोन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से लैस किया गया है जिससे यह दोस्तों और दुश्मनों के बीच फर्क करके उसी हिसाब से काम कर सके। इसके अलावा इन्हें इस तरह से तैयार किया गया है कि ये बहुत ज्यादा ठंडे मौसम में भी काम कर सकने में सक्षम हैं। 

नाइट विजन की सुविधा भी मौजूद

इसके साथ ही यह अत्याधुनिक नाइट विजन सुविधा से भी लैस है। यह घने जंगल में छिपे इंसानों का पता लगा सकता है। यह ड्रोन अभियान के दौरान रियल टाइम वीडियो ट्रांसमिशन उपलब्ध कराता है। ऐसे में सीमा पर भारत के लिए यह ड्रोन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत सीरीज के ये ड्रोन दुनिया के सबसे हल्के और सक्रिय निगरानी ड्रोन में शामिल किए जा सकते हैं। 

रडार की पहुंच से भी बाहर है ये ड्रोन

डीआरडीओ के सूत्रों ने कहा, ‘छोटा मगर शक्तिशाली ड्रोन किसी भी स्थान से अत्यधिक सटीकता के साथ काम कर सकता है। इसकी यूनिबॉडी डिजायन और एडवांस रिलीज टेक्नोलॉजी इसे निगरानी अभियानों के लिए अधिक उपयुक्त बनाती है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि रडार भी इसे डिटेक्ट नहीं कर सकता है, यानी रडार भी इस ड्रोन का पता नहीं लगा सकता। 

विधायक वोरा ने कहा- किसानों के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति….. प्रदेश की भूपेश सरकार अन्नदाताओं की सच्ची हितैषी
ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS शार्दुल से वापस देश लौटेंगे ईरान में फंसे भारतीय
रेलवे 16 रद्द ट्रेनों को किया री-स्टोर, नवरात्रि पर्व को देखते हुए लिया निर्णय…. देखिए पूरी सूची
महानदी की महाआरती में गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल सपत्निक शामिल हुए
Breaking News : जी-20 समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी… सीएम बघेल ने किया ट्वीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Three star gamblers playing in hotel room थ्री स्टार होटल के कमरे में खेल रहे थे जुआ: पुलिस दबिश में पकड़ाए 13 जुआरी, 6 लाख से ज्यादा नगदी बरामद
Next Article Home Minister Tamradhwaj Sahu raised questions on the relief package गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्र सरकार के राहत पैकेज पर उठाए सवाल: कहा कहां गए 20 लाख करोड़ रुपए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?