ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डॉ. रमन सिंह निर्विरोध चुने गए विधानसभाध्यक्ष विधायकों की शपथ के साथ शीतकालीन सत्र शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

डॉ. रमन सिंह निर्विरोध चुने गए विधानसभाध्यक्ष विधायकों की शपथ के साथ शीतकालीन सत्र शुरू

By Mohan Rao
Published: December 19, 2023
Share
डॉ रमन सिंह
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का प्रथम सत्र मंगलवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गया। शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत डॉ. रमन को आसंदी तक लेकर गए। इसके बाद रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

इससे पहले 19 से 21 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। सत्र के पहले दिन विधानसभा के सभी 90 नव निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। इसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत को शपथ दिलवाई गई। अधिकांश विधायकों ने हिंदी में शपथ ली, जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत सहित कई विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। कांग्रेस की विधायक विद्यावती सिदार, गुरु खुशवंत साहेब और प्रेमचंद पटेल ने संस्कृत में शपथ ली।

कल 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य किए जाएंगे। इससे पहले सत्र के प्रथम दिवस सभी नव निर्वाचित विधायकों का मुख्य गेट पर पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ की लोक कला और लोक संस्कृति पर केंद्रित लोक नृत्यों की छटा भी देखने को मिली। नए सदस्यों के स्वागत के लिए विधानसभा परिसर को फूल माला और रंगोली से सजाया गया है। विधानसभा चौक का नए तरीके से सौंदर्यीकरण किया गया है। विधानसभा परिसर को लोककला और लोक संस्कृति युक्त चित्रों से सजाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के पहले सत्र में 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश हो सकता है। यह अनुपूरक बजट तीन योजनाओं के लिए होगा। इनमें किसानों के दो साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तीन हजार करोड़ रुपये और महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान हो सकता है।

चाक-चौबंद व्यवस्था, आने-जाने वालों पर नजर
लोकसभा भवन की सुरक्षा में हुई चूक के बाद राज्य विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधानसभा परिसर और मार्ग में 600 से अधिक जवान तैनात हैं। विधानसभा में सत्र अवधि के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। केवल प्रवेश पत्रधारी लोगों को ही विधानसभा परिसर में प्रवेश की पात्रता है। प्रवेशपत्र धारकों को अपने संस्थान का परिचय पत्र या आधार कार्ड रखना आनिवार्य होगा। विधानसभा परिसर और सभी दीर्घाओं में सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। विधायकों को ही वीआइपी गेट तक जाने की अनुमति होगी। विधायकों के कार्यकर्ता और स्वजन के लिए विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन लगाकर सदन की सीधी कार्यवाही देखने की व्यवस्था की गई है। उनका प्रवेश गेट क्रमांक एक से होगा।

आज नहीं, कल शपथ लेंगे मंत्री
नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद अब नए मंत्रिमंडल के शपथ का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां शुरू की गई, जिसके बाद कहा गया कि मंगलवार की शाम को मंत्री शपथ ले सकते हैं। लेकिन आज जो खबरें सामने आई, उसके मुताबिक, मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह अब कल यानी बुधवार को होगा। कुल 8 मंत्रियों के शपथ लेने की जानकारी सामने आई है। हालांकि विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 13 मंत्री रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि दो मंत्रियों का चयन बाद में किया जाएगा। आज मंगलवार को भी दोपहर तक इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जाती रही। मुख्यमंत्री साय ने पहले ही संकेत दे दिया है कि इस बार कई नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। कुल मिलाकर साय मंत्रिमंडल में नए और पुराने मंत्रियों का समावेश होगा।

भोपाल: कांग्रेस विधायक मसूद के चार अवैध निर्माण ढहाए, फ्रांस के खिलाफ किया था प्रदर्शन
चुनाव से पहले भूपेश कैबिनेट ने लिए अहम निर्णय : एक नवंबर से होगी धान खरीदी, सरकार प्रति एकड़ लेगी 20 क्विंटल धान
सोने की तस्करी: तस्करों के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 12 गोलियां, मिलते थे इतने रूपए
शिवनाथ में बहे बाइक सवार : एक की बची जान और दूसरे की डूबने से हुई मौत… एसडीआरएफ ने निकाला शव
shreekanchanpath 124 # 16 February 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय के निर्देश के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, सुकमा में नक्सली स्मारक ध्वस्त
Next Article IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?