ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में अपोलो बीएसआर शुरू करने वाले डॉ खंडूजा गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में अपोलो बीएसआर शुरू करने वाले डॉ खंडूजा गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का है मामला

By Mohan Rao
Published: October 20, 2024
Share
डॉ एमके खंडूजा
SHARE

भिलाई। शहर के पॉश एरिया स्मृति नगर में अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल शुरू करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एमके खंडूजा को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में डॉ खंडूजा लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया है और भिलाई लेकर पहुंच गई है। इस पूरे ऑपरेशन को दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर पूरा किया गया। आरोपी डॉ खंडूजा को जल्द कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. एमके खंडूजा बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक BSR स्कैन सेंटर भिलाई- दुर्ग- नागपुर के डायरेक्टर थे। वो नेहरू नगर पूर्व में रहते थे। डॉ खंडूजा पर बीएसपी के पूर्व कर्मचारियों व शहर के बड़े ग्रूप्स व इंजीनियरिंग कॉलेज संस्थान से करोड़ों रुपए लेकर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। उन्होंने कई बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारियों व अन्य लोगों ने अपोलो बीएसआर में इनवेस्ट कराया और किसी को इसका शेयर नहीं दिया। यही नहीं बैंकों से भी करोड़ों का कर्ज लिया और पटाया नहीं। अंत में अपोलो बीएसआर को बेचकर करोड़ों की राशि गबन की और फरार हो गया। स्मृति नगर चौकी में डॉ खंडूजा के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

सेक्टर-9 अस्पताल से शुरु किया था कॅरियर
बता दें डॉ एमके खंडूजा शहर के प्रख्यात शिशुरोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बीएसपी कर्मचारियों के बीच अपनी अच्छी पकड़ बनाई। बीएसपी की नौकरी छोड़कर पावर हाउस भिलाई में एक क्लीनिक शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने बीएसपी के रिटायर्ड अफसरों व कर्मचारियों को झांसे में लिया और अपोलो बीएसआर अस्पताल में इन्वेस्ट कराया। इसके एवज में 3 से 5 फीसदी ब्याज देने का आश्वासन दिया। इस तरह डॉ खंडूजा ने भिलाई स्केन एंड रिसर्च सेंटर के नाम से भिलाई, रायपुर, नागपुर में अपने ब्रांच शुरू किए। इसके साथ ही स्मृति नगर में अपोला बीएसआर हॉस्पिटल भी खोला। लोगों का और बैंकों का करोड़ो रुपए लेकर और आपोलो बीएसआर को हाईटेक प्रबंधन को बेचकर फरार हो गया।

कोलकाता में छिपकर रह रहा था डॉ खंडूजा
धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस को डॉ खंडूजा की लंबे समय से तलाश थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि डॉ खंडूजा कोलकाता रह रहा है। इसके बाद एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को कोलकाता भेजा गया। पुलिस टीम ने कोलकाता में डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम डॉ खंडूजा को लेकर भिलाई पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि डॉ खंडूजा हार्ट पेसेंट हैं और उनकी स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पीएम आवास निर्माण में बलौदाबाजार छत्तीसगढ राज्य में अव्वल, 20 हजार से ज्यादा आवासों का निर्माण प्रगित पर
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा: निगम क्षेत्र के खराब सड़को का मरम्मत जल्द
शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने की युवती की हत्या, गुमराह करने पेड़ पर लटकाया शव… आरोपी गिरफ्तार
Durg Breaking : शराब के लिए आए दिन घर पर करता था विवाद, तंग माता-पिता व भाई ने कर दी हत्या
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur South by-election : भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस में मंथन जारी
Next Article shreekanchanpath 08 # 20 October 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?