ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूसरे प्रदेशों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेनें जल्दी चलाई जायें- शैलेश नितिन त्रिवेदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Politics

दूसरे प्रदेशों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेनें जल्दी चलाई जायें- शैलेश नितिन त्रिवेदी

By @dmin
Published: May 7, 2020
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ के मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेनों की तिथियों की घोषणा रेल मंत्रालय द्वारा जल्दी से जल्दी की जाये। छत्तीसगढ़ सरकार ने तो छत्तीसगढ़ से बाहर के प्रदेशों में फंसे राज्य के मजदूरों की घर वापसी के लिए अपनी ओर से किराया जमा करने की सहमति का पत्र रेलवे को दे भी दिया है
कांग्रे संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने मजदूरों की अपने अपने घर गांव अपने प्रदेश वापसी के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा तो कर दी लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए देशभर से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें चलने की तिथियों की जानकारी केंद्र सरकार या रेलवे द्वारा नहीं दी गयी है । जबकि छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार है जिसने रेलवे को पत्र लिखकर ट्रेनों की आवश्यकता, संख्या बता दी है और अपनी तरफ से किराया देने की पेशकश भी कर दी थी। कांग्रेस पार्टी ने भी कहा है कि देश भर में मजदूरों को उनके घर गांव लौटने के लिए रेलवे द्वारा जो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी उनका किराया कांग्रेस पार्टी वहन करेगी। जरूरत छत्तीसगढ़ के मजदूरों की अपने प्रदेश वापसी के लिए ट्रेनें चलाने की है । यह काम छोटा काम नहीं है । झारखंड की ट्रेनें चल गई, मध्य प्रदेश की ट्रेनें कब चलेंगे इसकी सूचियां मध्य प्रदेश सरकार को बता दी गई लेकिन छत्तीसगढ़ के ट्रेनों की तिथियां अभी तक रेल मंत्रालय द्वारा नहीं बताई गई है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार बाहर के प्रदेशों में फंसे राज्य के मजदूरों की घर वापसी के लिए अपनी ओर से किराया जमा करने का सहमतिपत्र रेलवे को देने वाली देश की पहली राज्य सरकार है।

कांग्रेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बाहर के प्रदेशों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूर विगत 22 अप्रैल से खाली बैठे हैं और खाना राशन रहने और इलाज की तकलीफों का सामना कर रहे हैं। उनके पास की पूंजी समाप्त हो गई है। जो थोड़ी-बहुत मजदूरी करके कमाए गए पैसे थे वह भी समाप्त हो गए और बाहर के प्रदेशों में जो संक्रमण की स्थिति है उसे भी देखते हुए सब अपने घर वापस आना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इन मजदूरों के आने पर इन्हें क्वॉरेंटाइन किए जाने की पूरी व्यवस्था कर ली है। ट्रेनें चलाई जाने पर सभी यात्रियों की जांच कर ही उन्हें ट्रेन में बैठाया जाएगा। जो चोरी छुपे मजदूर आ रहे हैं और शोषण का शिकार हो रहे हैं उससे मजदूरों को छुटकारा मिलेगा।
कांग्रेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मजदूरों के साथ-साथ इलाज के लिए प्रदेश से बाहर गए हुए मरीजों अन्य फंसे हुए यात्रियों छत्तीसगढ़ वासियों की छत्तीसगढ़ वापसी की व्यवस्था करने की मांग केंद्र सरकार से फिर से दोहराई है।

कांग्रेस व ओवैसी पर शाह का वार, बोले-अफसरों को हिंदू-मुस्लिमों में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा?
चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई कांग्रेस
छावनी वासियों के 50 साल पुराने सपने साकार करने पर विधायक देवेंद्र ने जताया सीएम भूपेश का आभार
पूर्व सांसद चंदुलाल के पौत्र ने निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट रक्तदान किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य के 56 लाख परिवारो को दिया जा रहा तीन माह का निःशुल्क राशन- शिव डहरिया
Next Article विशाखापटनम , प्लांट में रासायनिक गैस का रिसाव 8 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?