ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूर प्रदेशों के लोक कलाकार आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ के लिए हुए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

दूर प्रदेशों के लोक कलाकार आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ के लिए हुए रवाना

By @dmin
Published: December 24, 2019
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आगामी शुक्रवार 27 दिसंबर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने वाले दलों के अपने अपने स्थानों से प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रवाना होने की जानकारियां प्राप्त होने लगी है। अरुणाचल प्रदेश जैसे दूरदराज के कलाकार रविवार को रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और उत्तराखंड के कलाकार आज रवाना होने वाले हैं। प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है। देश के 25 राज्यों के आदिवासी नृत्यदल इस समारोह में भाग ले रहे हैं। इनमे कुछ स्थानों के आदिवासी दल पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अंडमान के निकोबारी और लद्दाख के आदिवासी समूह इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं। इनमें लद्दाख का नृत्यदल एक विवाह नृत्य प्रस्तुत करेगा वहीं निकोबारी के कलाकार अपने पूर्वजों के सम्मान के किये जाने वाला नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

लद्दाख देश का एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसे तत्तकालीन जम्मू और कश्मीर राज्य को विभाजित कर 31 अक्टूबर 2019 को गठित किया गया था। लद्दाख की मुख्य जनजाति बोट या बोटो के नाम से जानी जाती है जिनकी जनसंख्या लगभग दो लाख है। ट्राइबल्फेस्ट 2019 में लद्दाख से आये बोटो नृत्यदल द्वारा अपने विवाह के अवसर पर किये जाने वाले नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है। लद्दाख वासियों का वैवाहिक समारोह काफी सरल होता है। वधु चयन के लिए वर पक्ष के माध्यम से बात चलाई जाती है तथा उनकी सहमति के पश्चात वर पक्ष के लोग वधु के घर स्थानीय पारंपरिक पेय, छांग और स्कार्फ तथा अंगूठी लेकर जाते हैं जहां विवाह पक्का होने की रस्म की जाती है। विवाह के दिन एक गायक के नेतृत्व में उसके गायन के साथ सभी लोग चलते हैं। इनमे 7 से 11 तक की संख्या में प्राचीन पारंपरिक लदाखी पोशाक में न्याओपा भी रहते हैं।इनकी उपस्थित में विवाह को वैधानिक मान्यता प्राप्त होती है जिसमे न्याओपा साक्षी माने जाते हैं। वे गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। न्याओपा नृत्य अन्य लद्दाखी नृत्यों की तुलना मे तेज गति का नृत्य है जो तेज संगीत की धुन पर किया जाता है। नृत्य में लामा भी उपस्थित रहते हैं जिनकी विशेष भूमिका रहती है।

बंगाल की खाड़ी स्थित अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के निकोबार द्वीप में निवास करने वाले लोग निकोबारी के नाम से जाने जाते हैं। निकोबार द्वीपसमूह समूह में 19 द्वीप हैं जिनमें से 12 आबाद हैं। इन द्वीपों में कार निकोबार सबसे बड़ा द्वीप है। निकोबारी एक आदिम जनजाति है जिनकी कुल जनसंख्या 22100 है।सुदूर समुद्र में निवासरत इन द्वीपवासियों की आजीविका के मुख्य साधनों में नारियल, पेन्डानस, सुपारी, आम, केला तथा कुछ अन्य फलों की बागवानी और मछली सम्मिलित हैं। निकोबारी समुदाय में किया जाने वाला नृत्य सरल किन्तु आकर्षक है। वे ओसुआरी उत्सव के अवसर पर मुख्यतः इस नृत्य को करते हैं जो परिवार के मृतक मुखिया को समर्पित रहता है। नृत्य चन्द्रमा के प्रकाश ताड़ वृक्षों के नीचे रात भर चलता है। यह पहली बार है कि निकोबार द्वीपसमूह का कोई नृत्य छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत किया जा रहा है।

धमतरी जिले में बिना संसाधनों के चल रहे निजी स्कूलों का मामला….. नियम विरूद्ध संचालन पर दिया नोटिस, एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं
जल्द खुलेंगे स्कूल!: 10वीं से 12वीं तक के छात्रों के अभिभावक बोले- विद्यालय खोले जाने चाहिए, 22 जिलों में हो रहा सर्वे
जनपद पंचायत बेरला एवं साजा में 03 फरवरी को होगा मतदान
विकास के लिए समाज के लोगों में एकजुटता जरूरी : भूपेश बघेल
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विद्युत लोको शेड भिलाई का निरीक्षण किया रेलवे महाप्रबंधक ने
Next Article संस्कृति मंत्री का ओडिसा के भवानीपटना में हुआ आत्मीय स्वागत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?