ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, 15 जून तक राज्यों को कोरोना टीकों की मिलेगी 5.86 करोड़ खुराक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, 15 जून तक राज्यों को कोरोना टीकों की मिलेगी 5.86 करोड़ खुराक

By @dmin
Published: May 19, 2021
Share
दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, 15 जून तक राज्यों को कोरोना टीकों की मिलेगी 5.86 करोड़ खुराक
दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, 15 जून तक राज्यों को कोरोना टीकों की मिलेगी 5.86 करोड़ खुराक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र की ओर से पहले से उपलब्ध कराए गए एक अनुमान के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक मई से 15 जून तक कोविड टीके की 5.86 करोड़ खुराक निशुल्क मुहैया कराई जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि इसके अतिरिक्त, टीका बनाने वाली कंपनियों से प्राप्त अनुमान के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए टीकों की सीधी खरीद के वास्ते जून के अंत तक कुल 4.87 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। जून तक आपूर्ति की स्पष्ट समय सीमा के साथ उक्त अनुमान के मद्देनजर और टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए उपलब्ध खुराकों का पर्याप्त एवं त्वरित उपयोग सुनिश्चित करने के वास्ते राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सुझाव दिया गया है कि वे टीकाकरण के लिए जिलावार और कोविड टीकाकरण केंद्रों के हिसाब से योजना तैयार करें।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह भी सलाह दी गई है कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस तरह की योजना के बारे में जनता में जागरूकता लाने एवं टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ न लगने देने तथा कोविन पर टीकाकरण के लिए आसानी से तारीख एवं समय प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने जैसी चीजें सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मीडिया मंचों का इस्तेमाल करें।

राज्य सरकारों और निजी टीकाकरण केंद्रों-दोनों को सलाह दी गई है कि वे कोविन डिजिटल मंच पर अग्रिम रूप से अपने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी प्रकाशित करें और सिर्फ एक ही दिन का टीकाकरण कार्यक्रम प्रकाशित न करें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को 15 जून तक के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की पहले से ही योजना तैयार कर लेने का निर्देश दें।
इसने कहा कि टीकाकरण देश में सर्वाधिक संवेदनशील आबादी समूहों को कोविड-19 से बचाने का माध्यम है और उच्चतम स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जाती रहनी चाहिए। बयान में कहा गया कि पहले से उपलब्ध कराया गया अनुमान अधिक बेहतर एवं अधिक प्रभावी योजना बनाने में राज्यों की मदद करेगा।

वंदे भारत मिशन के तहत पाकिस्तान से 300 भारतीयों की वापसी का रास्ता साफ, अटारी बॉर्डर से होगी वतन वापसी
संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़, बोले- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक
विधानसभा उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का निर्देश, मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर रोक
एमजे स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन: छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रांगण में रोपे पौधे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यायिक अधिकारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर विचार करे सरकार न्यायिक अधिकारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर विचार करे सरकार
Next Article आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव रिपोर्ट में दावा, इंग्लैंड में कराए जा सकते हैं IPL 2021 के बचे हुए 31 मैच

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?