ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसगान प्रतियोगिता में डोंगरगढ़ की मंडली ने जीता पहला ईनाम, क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मानसगान प्रतियोगिता में डोंगरगढ़ की मंडली ने जीता पहला ईनाम, क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया सम्मानित

By Mohan Rao
Published: February 3, 2023
Share
मानसगान प्रतियोगिता का समापन
SHARE

भिलाई। सरस्वती उत्सव समिति द्वारा कुसुम फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक नगर कोहका में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर की मानस मंडलियों ने भाग लिया। इस दौरान मानस मण्डलियों द्वारा रामायण का व्याख्यान एवं सुमधुर भजन कि प्रस्तुति दी गई। डोंगरगढ़ की शिवप्रिया मानस मंडली रुआतला ने प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं द्वितीय पुरुस्कार आराधना बालिका मानस मण्डली कुंदरूपारा बालोद और तृतीय पुरुस्कार नवज्योति महिला मानस मण्डली भाटागांव कुरूद ने जीता। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ क्रेडा सदस्य विजय साहू उपस्थित हुए। विजेता मंडलियों को विजय साहू के हाथों सम्मानित किया गया।

मानस गान प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रथम पुरुस्कार बजरंग मानस मण्डली हरडुवा घुमका, द्वितीय पुरुस्कार पवन सन्देश मानस मण्डली गाड़ाडीह धमतरी, तृतीय पुरुस्कार जय बजरंग मानस मण्डली सरबदा मंडेली, चतुर्थ पुरस्कार प्रेम पीयूष मानस मण्डली बिजेतला राजनान्दगांव और पंचम पुरुस्कार समर्पण मानस मण्डली अम्बगढ चौकी को प्रदान किया गया। इसी प्रकार एकल पक्ष सर्वोत्तम व्याख्यान में स्वरागिनी मानस परिवार वीजा बैरागी कवर्धा और गायन में जय मां छुरिया ज्योति महिला मानस मण्डली बीरझुटोला मोहला, तबला वादन में संत कृपा मानस परिवार बालोद, बैंजो में जय मारुती मानस परिवार कर्रे गांव उत्तर बस्तर, अनुशासन में सत्संग के गंगा मानस मण्डली रेवाडीह राजनान्दगांव विजेता रहे।

सभी मानस मंडलियों को संस्थापक कुसुम फाउंडेशन भावेश साहू के सौजन्य से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ क्रेड़ा सदस्य विजय साहू ने कहा कि मानस प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक कार्य जैसे कि व्यापार व्यवसाय, नौकरी, खेती किसानी के साथ साथ अध्यात्मिक चेतना भी बहुत जरूरी है। भगवान राम प्रत्येक त्रेतायुग मे अवतरित होते हैं मानव कल्याण के लिए और समाज के लिए आदर्श स्थापित करते हैं। मानस गान के माध्यम से हमें आध्यात्म से जुड़ने का मौका मिलता है।

इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई निगम के सभापति गिरिवर बंटी साहू ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजमोहन सिंह, पार्षद सुमन सिन्हा, अरुण चतुर्वेदी, हामिद सिद्दीकी, आयोजन समिति के सरंक्षक लच्छी राम साहू, बीएल साहू, जीवन लाल साहू, अध्यक्ष अनिल सोनटक्के, उपाध्यक्ष डाकेश्वर जंघेल, सचिव टकेश साहु, गोरेन्द वर्मा, सहसचिव सुरेन्द साहू, कोषाध्यक्ष अजय सिन्हा, गुलाब साहू, धर्मेश सिन्हा, कृष्णा जंघेल, आरजी साहू, विक्रम देवांगन, प्रवेश सिन्हा, मुकेश साहू, जगजीवन साहू, रूम लाल देवांगन, रोहित निर्मलकर, धर्मेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।

महतारी वंदन योजना में फ्रॉड : बस्तर के युवक ने सनी लियोनी के नाम से भरा आवेदन… हर माह मिल रहे 1000 रुपए
कोतबा लवाकेरा मार्ग में 4 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से कोकिया नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल
रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में फटा सिलेंडर, एक मजदूर की मौत, दो घायल
छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध
हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी के पेंट गोदाम में भीषण आग, 6 फायर टेंडर के साथ दमकल कर्मियों ने पांच घंटे में आग पर पाया काबू
Next Article छत्तीसगढ़ में वेटलैण्डों को चिन्हांकित कर उनके विकास के लिए तेजी से हो कार्य: वन मंत्री अकबर छत्तीसगढ़ में वेटलैण्डों को चिन्हांकित कर उनके विकास के लिए तेजी से हो कार्य: वन मंत्री अकबर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?