ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डोंगरगढ़ को मिलेगी नई पहचान…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया डोंगरगढ़ में प्रशाद योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डोंगरगढ़ को मिलेगी नई पहचान…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया डोंगरगढ़ में प्रशाद योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन

By @dmin
Published: March 2, 2021
Share
Dongargarh will get a new identity as a religious tourist place…. Tourism
Dongargarh will get a new identity as a religious tourist place…. Tourism
SHARE

रायपुर। डोंगरगढ़ में प्रशाद योजना (Pilgrimage Rejuvenation And Spiritual Heritage Augmentation Drive) के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 40 करोड़ 33 लाख रूपए के कार्यों का छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की। पटेल भी वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ में पर्यटन सुविधाओं के विकास के स्वीकृत की गई 43.33 करोड़ रूपए की लागत की माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ विकास परियोजना के पूरा होने से छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ देश के पर्यटन नक्शे पर महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगा। इससे जहां पर्यटन विकास की संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशाद योजना की इस परियोजना के पूरे होने से डोंगरगढ़ आने वाले पर्यटकों को यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी और प्रज्ञा गिरी पहाड़ी को शामिल किया गया है। यहां चन्द्रगिरी में जैन तीर्थ भी बन रहा है। उसे भी इस परियोजना में जोड़ा जाना चाहिए, ऐसा होने से डोंगरगढ़ जैन, बौद्ध और सनातन धर्म के केन्द्र के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में हजारों लोग डोंगरगढ़ आते है। सालभर में यहां लगभग 50 लाख श्रद्धालु जुटते हैं। यहां जन सुविधाओं के विकसित होने से पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास की काफी संभावनाएं हैं।
केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री पटेल से मुख्यमंत्री ने यह आग्रह भी किया कि प्रशाद योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अमरकंटक की स्वीकृत विकास परियोजना में छत्तीसगढ़ के कबीर चबूतरा, राजमेरगढ़ और उस क्षेत्र के शिव मंदिरों को भी शामिल किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ से सबसे ज्यादा संख्या में पर्यटक अमरकंटक जाते है। नर्मदा परिक्रमा की भांति लोग अमरकंटक परिक्रमा भी करते है। अमरकंटक परिक्रमा का आधा क्षेत्र छत्तीसगढ़ में पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में अलग-अलग पर्यटन परियोजनाओं के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा 80 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई थी। इस बार प्रशाद योजना में डोंगरगढ़ के लिए 43 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डोंगरगढ़ परियोजना में चन्द्रगिरी तीर्थ को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसका लाभ क्षेत्र में पर्यटन में मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी। ताकि पर्यटन से संबंधित दूसरी परियोजनाओं के लिए राशि का आबंटित की जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशाद परियोजना के अंतर्गत पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐसे सभी स्थलों में विश्वस्तरीय जन सुविधाएं विकसित करने का काम किया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की स्वदेश योजना के अंतर्गत पर्यटन स्थलों के मध्य कनेक्टीविटी को बढ़ावा देने का लक्ष्य तय किया गया था। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में सरकार के साथ-साथ समाज को भी मिल कर सुविधाओं के विकास के लिए योगदान दिया जाना चाहिए।
छत्तीगसढ़ के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पर्यटन स्थलों के विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। डोंगरगढ़ में लगभग साढ़े नौ एकड़ भूमि में पर्यटन विकास के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने प्रशाद योजना में डोंगरगढ़ को शामिल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति बनायी गई है। मुख्यमंत्री अपने जिलों के प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम पर्यटन स्थलों के मोटल और रिसार्ट में करते है, ताकि लोगों को पर्यटन स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी हो सके। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रशाद योजना के अंतर्गत तीर्थ स्थलों में अधोसंरचना विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर सहित चन्द्रगिरी और प्रज्ञागिरी तीर्थ के लिए प्रसिद्ध है। प्रशाद योजना से इस क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं बनेगी। पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की प्रबंध संचालक श्रीमती रानू साहू ने आभार प्रकट किया।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की प्रशाद योजना के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए देशभर में 31 स्थलों का चयन किया गया है, जिनमें से डोंगरगढ़ भी एक है। परियोजना के अंतर्गत डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी और प्रज्ञा गिरी पहाड़ी पर पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही यहां साढ़े नौ एकड़ भूमि पर पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। श्रीयंत्र के आकार में निर्मित होने वाला यह भवन पूरी परियोजना का विशेष आकर्षण होगा। पिलग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर में ध्यान केंद्र, विश्राम कक्ष, प्रसाद कक्ष, सांस्कृतिक मंच, क्लॉक रूम, सत्संग कक्ष, प्रदर्शनी गैलरी, टॉयलेट, पेयजल, लैंडस्कैपिंग, सोलर लाईट और पार्किंग स्थल आदि निर्मित किए जाएंगे। इसके साथ ही मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की पहाड़ी पर सीढिय़ों का जीर्णोद्धार, रेलिंग, शेड, पेयजल सुविधा, पगोड़ा, सोलर लाईट, पार्किंग, सीसीटीवी, तालाब का सौंदर्यीकरण, बायो-टॉयलेट, मेडिकल रूम और साइनेज स्थापित किए जाएंगे। प्रज्ञा गिरी पहाड़ी पर भी ध्यान केंद्र, कैफिटेरिया, पार्किंग, सीढिय़ों का जीर्णोद्धार, सोलर लाईट, पेयजल और साइनेज की सुविधा प्रदान की जाएगी। डोंगरगढ़ में पर्यटन सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण से यह देश के पर्यटन मानचित्र पर महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित हो जाएगा।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, विधायक खुज्जी छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, नगर पालिका डोंगरगढ़ अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, इंडिया टूरिजम मुंबई के सहायक संचालक जगदीप ठोंबरे, वरिष्ठ पर्यटन अधिकारी इशरत आलम, कलेक्टर राजनांदगांव टोपेश्वर वर्मा, माँ बम्लेश्वरी देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल, प्रज्ञागिरी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद खांडेकर, दोनों ट्रस्टों के पदाधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बागेश्वर महराज की कथा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूटचार्ट, जानिए कैसा रहेगी पार्किंग व्यवस्था
Online कपड़ा मंगाना टीचर को पड़ गया भारी, एड्रेस वेरीफिकेशन का लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े 90 हजार रुपए
रायपुर में खुला अंतरिक्ष केंद्र : एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला व मुख्यमंत्री साय ने किया उद्घाटन
बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर, कभी जिसकी पहचान थी नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़
प्रियंका सिंह के लिए इंसाफ की मांग, कैंडल मार्च कर दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dongargarh will get a new identity as a religious tourist place…. Tourism धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डोंगरगढ़ को मिलेगी नई पहचान…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया डोंगरगढ़ में प्रशाद योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Next Article On the lines of Raipur, all other municipal corporations of the state also रायपुर की तर्ज पर राज्य के अन्य सभी नगर निगमों में भी तुंहर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा…. रायपुर के सभी 70 वार्डों में 27 जनवरी से 2 मार्च तक चलाया गया विशेष अभियान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?