ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन शर्तों के साथ कल से खुलेगा डोंगरगढ़ मंदिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

इन शर्तों के साथ कल से खुलेगा डोंगरगढ़ मंदिर

By @dmin
Published: June 7, 2020
Share
SHARE

डोंगरगढ़। कोरोनाकाल में दर्शनाथियों के लिए बंद डोंगरगढ़ स्थित आदिशक्ति माँ बम्लेश्वरी के नीचे और ऊपर मंदिरों के पट भक्तों के लिए सोमवार से खोल दिए जाएंगे। लॉकडाऊन में धार्मिक स्थलों को खोलने मिली रियायत में कुछ बंदिशों के बीच श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। संक्रमण होने की अंदेशे की वजह से ट्रस्ट ने घंटियों को भी निकाल दिया है।
 
बताया जाता है कि मां बम्लेश्वरी के ऊपर और नीचे मंदिरों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए दर्शन के लिए सर्कल तैयार किया गया है। सर्कल में खड़े रहकर दर्शनार्थी इंतजार के बाद ही देवी का दर्शन कर पाएंगें। श्रद्धालुओं द्वारा फूल और प्रसाद चढ़ाने की रोक रहेगी। बताया जाता है कि भक्तों को बिना पूजन सामग्री के ही दर्शन करना होगा। यानी भक्तों को मां के दर्शन के लिए सीधे हाथ जोड़कर और मत्था टेकने के बाद लौटना पड़ेगा। 

मंदिर के ट्रस्ट ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के साथ कल से मंदिर के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर में दाखिल होने से पहले भक्तों के लिए एक सेनिटाइजिंग टनल बनाया गया है। टनल से गुजरने के दौरान दर्शनार्थी सैनिटाइज हो जाएंगे। बताया जाता है कि मंदिर को क्रमबद्ध रूप से खोला जाएगा। पहले चरण में सिर्फ मंदिर के पट खोले जाएंगे। इसके बाद प्रसाद कारोबार को प्रारंभ किया जाएगा। 

बताया जाता है कि ट्रस्ट भक्तों की सेहत और मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ऊपर जाने के लिए सीमित संख्या में ही रोपवे के ट्रॉलियों में दर्शनार्थी सवार होंगे। ट्रॉलियों को भी पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। बताया जाता है कि ट्रस्ट यह कोशिश कर रहा है कि ट्रॉली में एक ही परिवार के लोग सवार हो। जिससे संक्रमण का खतरा कम रहेगा। इस बीच करीब 72 दिन बाद मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहेगा। हालांकि ट्रस्ट ने कड़े शर्तों के साथ भक्तों को दर्शन करने की व्यवस्था की है। ट्रस्ट ने मंदिर प्रांगण से घंटियां भी निकाल दी है। संक्रमण होने की अंदेशे की वजह से ट्रस्ट ने घंटियों को अलग रखने का फैसला किया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर सात समुंदर पार पहुंचा बोरे-बासी का स्वाद
दीपावली और छठ पर ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ चिंता दूर, केन्द्रीय केबिनेट लिया बड़ा निर्णय… देशभर में चलेंगी इतनी हजार ट्रेनें
हर हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के 15 योग प्रशिक्षक
अव्यवस्थित ठेले, गुमटीओ को व्यवस्थित कर सुंदर बसाहट के लिए निगम बना रहा है वेंडिंग जोन, महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुष्मिता सेन अभिनीत अपनी लेटेस्ट सीरीज आर्या का ट्रेलर किया लॉन्च
Next Article श्रीकंचनपथ 232 # 07 June 2020

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?