ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुत्तों का नसबंदी करने बनेगा डॉग हाऊस…. 85 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने बड़े बकायादारों को निगम थमाएगा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कुत्तों का नसबंदी करने बनेगा डॉग हाऊस…. 85 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने बड़े बकायादारों को निगम थमाएगा नोटिस

By @dmin
Published: January 30, 2021
Share
Dirt spread after statue immersion
Dirt spread after statue immersion
SHARE

रिसाली। निगम आयुक्त व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू विभागवार समीक्षा की। समीक्षा बैठक तीन घंटे से भी अधिक समय तक चली। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि क्षेत्र में आवार कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। इस समस्या से निपटने क्षेत्र में बधियाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आयुक्त ने डॉग हाऊस बनाने के लिए स्थल चयन करने निर्देश दिए है।
बैठक में आयुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष बीतने में महज दो माह शेष है, और निगम के खजाने में केवल 56 प्रतिशत कर जमा हुआ है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने राजस्व विभाग को 85 प्रतिशत कर जमा कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि मार्च तक अधिक से अधिक कर वसूली करे। स्पायरों कंपनी के साथ हर रोज लक्ष्य को लेकर चर्चा करे। साथ ही ऐसे बकायादारों की सूची तैयार करे जो टैक्स जमा करने में रूची नहीं दिखा रहे है। आयुक्त ने ऐसे बकायादारों को नोटिस जारी कर सख्ती से पेस आने कहा है। विभागवार समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता आर के साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह, लेखा अधिकारी देवव्रत देवांगन, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेन्द्र परिहार, राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा आदि उपस्थित थे।
शिकायतों का करें निराकरण
निदान के माध्यम से आने वाले शिकायतों पर आयुक्त ने गंभीर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने ऑनलाइन शिकायतों को त्वरित निराकरण करने कहा। उल्लेखनीय है कि शिकायतों का निराकरण करने रिसाली नगर पालिक निगम ए श्रेणी में था। वर्तमान में रिसाली निगम बी श्रेणी में है। आयुक्त ने वार्ड कार्यालय व जनसमस्या निवारण शिविर में आए शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से करने कहा। गर्मी में पेयजल की समस्या को दूर करने अभी से कार्य योजना बनाया जा रहा है। अमृत मिशन के तहत ऐसे घरों की सूची बनाई जा रही है जहा नल कनेक्शन नहीं है। आयुक्त ने ऐसे घरों में फरवरी तक नल कनेक्शन लगाने निर्देश दिए है। साथ ही अवैध नल कनेक्शन को चिन्हित कर उसे नियमित करने की प्रक्रिया की जाएगी।
होर्डिंग्स लगाने वाले एजेंसी को नोटिस
नगर पालिक निगम रिसाली गठन के 1 वर्ष पश्चात भी होर्डिंग्स संचालक टैक्स जमा नहीं कर रहे है। आयुक्त ने ऐसे होर्डिंग्स संचालक को चिन्हित कर नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित करने कहा है। समीक्षा बैठक में आयुक्त व नोडल अधिकारी ने जन सुविधा बढ़ाने कहां। उन्होंने बिना विलंब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के घोषणाओं पर प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत निगम क्षेत्र में चरणबद्ध सफाई अभियान चलाएगा। आयुक्त ने ऐसे डेयरी संचालको को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूली आदेश दिए हैं जो टैक्स जमा करने में कोताही बरत रहे है। साथ ही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लगने वाले शिविर का प्रचार प्रसार करने कार्य योजना बनाने कहा है।

भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र समाज की बाईक रैली कल
खेत में पेड़ के नीचे खाना खा रही थी महिलाएं, अचानक गिरी बिजली… तीन की मौत
विधायक रिकेश ने दी गार्डन में दबिश : प्रेमी ने कहा- विधायकजी आपने तो OYO भी बंद करवा दिया… जाएं तो कहां जाएं
रिश्तों का कातिल बन गया मोबाइल, चलाने से रोका तो भतीजियों ने कर दी बुआ की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Commissioner to visit Gothan: being made with 23 lakhs महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर लिया नशा मुक्ति का संकल्प…. बापू को याद कर निगम कर्मचारियों ने दी मौन श्रद्धांजलि
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people छत्तीसगढ़ में वनोपजों, उद्यानिकी और कृषि फसलों के प्रसंस्करण से तैयार उत्पादों की होगी ब्रांडिंग व राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग…. मुख्यमंत्री बघेल ने सभी कलेक्टरों और वन विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?