ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर में डॉक्टरों ने किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं रही ठप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedHealth

नारायणपुर में डॉक्टरों ने किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं रही ठप

By Mohan Rao
Published: June 27, 2025
Share
SHARE

नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने गुरुवार को एकजुट होकर बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की समस्त सेवाएं बंद कर दीं। यह निर्णय अस्पताल प्रशासन को सौंपे गए एक गंभीर पत्र के आधार पर लिया गया, जिसमें अतिरिक्त कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के व्यवहार को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई थी।

चिकित्सकों द्वारा सौंपे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि पंचभाई ने समय-समय पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ अपने कक्ष में दुर्व्यवहार किया, अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और सेवा नियमों की अवहेलना करते हुए चिकित्सकों को निजी इलाज के लिए निवास पर बुलाया। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण और असहज हो गया है।

चिकित्सकों ने बताया कि सबसे ताजा मामला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री साहू के साथ घटित हुआ, जब वे अपने स्वास्थ्य कारणों से ट्रांजिट हॉस्टल के रिक्त कक्ष क्रमांक 8 के लिए आवेदन लेकर अतिरिक्त कलेक्टर के पास पहुंचीं। परंतु वहां उन्हें “दो कौड़ी के डॉक्टर” कहकर अपमानित किया गया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि एक महिला मरीज, जो खुद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी सुचिता बताती हैं, ने भी रेडियोलॉजि विभाग के कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया।

चिकित्सा समुदाय ने स्पष्ट किया है कि वे अपने आत्मसम्मान और पेशेवर गरिमा से समझौता नहीं कर सकते, और जब तक अतिरिक्त कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई डॉ. जयश्री साहू से लिखित और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो वे आपातकालीन सेवाएं भी बंद करने को विवश होंगे।

अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें सभी चिकित्सक, स्टाफ नर्स और कर्मचारीगण शामिल हुए। उन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सम्मान नहीं, तो सेवा नहीं, डॉक्टरों का अपमान, नहीं सहेगा नारायणपुर अस्पताल जैसे नारे लगाए। इस विरोध के कारण स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं और जिला अस्पताल में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।

मजबूत पीढ़ी के लिए बालिकाओं को भी समझाएं पोषण का महत्व: अनिला भेंडिय़ा
Gustakhi Maaf: जब पीना ही है तो थोड़ा ढंग से पियो
सिर्फ ताली बजाने से ठीक हो जाती है यह 5 बीमारियां
Bhilai Breaking : शौच के लिए निकली नाबालिग से रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
34 वीं राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता 30 से बिकानेर में… विभिन्न वर्गों में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ की रेल परियोजनाएं प्रगति पर 2030 तक दोगुना हो जाएगा नेटवर्क
Next Article बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- बंदूक नहीं विकास ही भविष्य का सही विकल्प

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?