भिलाई। डॉक्टर्स डे अवसर पर 1 जुलाई को एस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली जिला दुर्ग के चेयरमैन संजय तिवारी ने बताया कि इस विशेष दिन पर एसआर हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को सेवाएं प्रदान करने वाले समस्त स्टाफ एवं डॉक्टरों सम्मान किया जाएगा। सम्मान का यह कार्यक्रम एक जुलाई दोपहर 1 बजे रखा गया है। सम्मान समारोह के दौरान कोरोना संक्रमण के दौर में डॉक्टर व नर्सेस अपने अनुभव भी साझा करेंगे।




