ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोबारा शादी करने की चाहत, भाड़े के हत्यारे से पत्नी और बेटे का करवाया कत्ल
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

दोबारा शादी करने की चाहत, भाड़े के हत्यारे से पत्नी और बेटे का करवाया कत्ल

By @dmin Published January 11, 2020
Share
SHARE

जयपुर. राजस्थान में जयपुर पुलिस ने दावा किया है कि एक महिला और उसके 2 साल के बच्चे की हुई हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेट लिमिटेड के मैनेजर रोहित तिवारी ने अपनी पत्नी श्वेता तिवारी और बेटे श्रीयम की हत्या करवा दी, क्योंकि वह दोबारा शादी कर नई जिंदगी शुरू करना चाहता था। पुलिस ने श्रीयम का शव उसी सोसायटी के पीछे सुनसान स्थान से बरामद कर लिया, जिसमें यह परिवार रहता था।

पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपी रोहित ने शुक्रवार को अपना अपराध स्वीकार किया। श्रीवास्तव ने कहा, ‘उसने स्वीकार किया कि उसका उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था और इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या कराने के लिए एक भाड़े के हत्यारे से बात करने की योजना बनाई। 7 जनवरी को मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस को चकमा देने के लिए बच्चे के अपहरण और फिरौती का रूप देने की कोशिश की गई। वह हत्यारा भी शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया।’

घर से गायब मिला था बच्चा
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रतापनगर थाना क्षेत्र के यूनिक टावर अपार्टमेंट के एक घर में श्वेता तिवाड़ी (30) की हत्या कर दी थी और उसका बच्चा घर से गायब मिला। अगले दिन बुधवार को बच्चे का शव अपार्टमेंट भवन के पास मिला। इस बारे में महिला के पति रोहित तिवारी ने ही मामला दर्ज करवाया था। हत्यारा महिला का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया और उसी मोबाइल फोन से उन्होंने मृतका के पति को फोन कर फिरौती की 30 लाख रूपये की रकम की मांग की थी।

श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस की जांच में यह सामने आया कि श्वेता और रोहित का वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा तथा दोनों के बीच प्राय: झगड़ा होता रहता था। 5 जनवरी को भी रोहित ने श्वेता के साथ मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार रोहित ने पत्नी व बच्चे से छुटकारा पाकर नई जिंदगी शुरू करने के लिए अपने ही दोस्त हरि सिंह के साले सौरभ को ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ का काम सौंपा। पुलिस को उलझाए रखने के लिए बच्चे के अपहरण व फिरौती की कहानी रची गई। रोहित ने इस काम के लिए सौरभ को कुछ पैसे भी दिए। इस मामले में पुलिस का एक दल हरि सिंह को लाने भेजा गया है और उससे भी पूछताछ की जाएगी।

IVF के जरिए हुआ था बेटे का जन्म
इस बीच श्वेता के परिजनों ने स्वीकार किया कि रोहित उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। पुलिस ने बताया कि रोहित और श्वेता की शादी 2011 में हुई थी। 2017 में आईवीएफ के जरिए उनके बेटे का जन्म हुआ था। आगे की जांच जारी है।

You Might Also Like

छात्रा से रेप की सूचना से भड़के छात्र : यूनिवर्सिटी में आगजनी व तोड़फोड़

एशियन गेम्स : भारत को एक दिन में जीते कबड्डी के दो गोल्ड, महिला और पुरुष टीमों ने फाइनल में ईरान को हराया

एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत व श्रीलंका की महिला क्रिकेटर, 22 को फाइनल

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

@dmin January 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैडम तुसाद म्यूजियम ने शाही परिवार से अलग रखीं प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का स्टैचू
Next Article मैडम तुसाद म्यूजियम ने शाही परिवार से अलग रखीं प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का स्टैचू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?