ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या आपको ऑफिस में लंच के बाद आती है नींद? इन 5 टिप्स की मदद से दूर करें थकान
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

क्या आपको ऑफिस में लंच के बाद आती है नींद? इन 5 टिप्स की मदद से दूर करें थकान

By @dmin Published August 31, 2020
Share
SHARE

बाहर का मौसम चाहे जैसा भी हो लेकिन ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को खाना खाने के बाद अक्सर नींद आती है. इस अनचाही नींद को दूर करने के लिए लोग 3 से 4 कप चाय या कॉफी भी पी लेते हैं लेकिन इनकी नींद नहीं भागती. एनर्जी ड्रिंक के नाम पर कई लोग दिनभर में ऑफिस में बैठकर काफी सारा शुगर इनटेक कर लेते हैं. मगर एनर्जी लेवल बढऩे के साथ साथ उनके हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है. आपको बता दें कि ज्यादा कैफीन लेने से थकान महसूस होती है और काम पर कॉन्सनट्रेट करने में भी मुश्किलें आती हैं. अगर आपको हर समय आलस्य, थकान और नींद की समस्या हो रही है और आपका एनर्जी लेवल कम होता जा रहा है तो आप चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक को छोड़कर कुछ खास बातों पर ध्यान दे सकते हैं. ऐसा करने से आपको ऑफिस में अनचाही नींद नहीं आएगी. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें.

Contents
म्यूजिक करेगा असरडे टाइम स्नैक्सनींबू पानी जरूर पिएंठंडे पानी से चेहरा धोएंएक्सरसाइज करें

म्यूजिक करेगा असर

अगर आपको ऑफिस में ज्यादा नींद आ रही है तो नींद भगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप म्यूजिक सुनें. ऑफिस में काम करते हुए ये तो साफ है कि आप हर वक्त म्यूजिक नहीं सुन सकतें लेकिन जिस समय आपको बैठकर काम करते हुए नींद आ रही हो या फिर थकान महसूस हो रही हो उस समय आप थोड़ी देर के लिए म्यूजिक सुन सकते हैं. म्यूजिक सुनते वक्त अपने फेवरेट सॉन्ग को आप थोड़ा लाउड करके सुनें इससे आपको आसनी से नींद नहीं आएगी. गाने सुनने से आपके अंदर पॉजिटिविटी बढ़ेगी और ये आपको काम करने करने के लिए भी मोटीवेट करेगा.

डे टाइम स्नैक्स

ऑफिस में बैठकर दिनभर में छोटी-छोटी कई मील्स का सेवन जरूर करें. वहीं लंच के बाद एक छोटा स्नैक्स ब्रेक जरूर लें. हालांकि इस वक्त ऐसे स्नैक्स खाने चाहिए जो आपको एनर्जी और पोषक तत्व दोनों दें. इस स्नैक्स में आप हाई फाइबर वाले फूड का सेवन करें. ये ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखेगा. इसके साथ ही आप ओटमील और ग्रीक योगर्ट का भी सेवन कर सकते हैं. अगर आप चॉकलेट खाने की शौकीन हैं तो मिल्क चॉकलेट खाने की जगह डार्क चॉकलेट खाएं. वहीं मीठे फूड्स कम खाएं क्योंकि इससे शरीर बहुत जल्दी थक जाता है और आप आलस्य से भर जाते हैं.

नींबू पानी जरूर पिएं

अगर आपको ऑफिस में बैठकर बार बार कॉफी या चाय पीने की आदत है तो आप उस आदत को सुधारने की कोशिश करें. ऑफिस में भी आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. नींबू पानी आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है. इतना ही नहीं यह स्ट्रेस को भी कम करता है और आपके मूड को ठीक रखता है. नींबू पानी पाचन तंत्र को भी अच्छा रखता है जिससे आप काम के प्रेशर में भी तरोताजा महसूस करते हैं. नींबू को ग्रीन टी में मिक्स करके पीने से नींद दूर होती है.

ठंडे पानी से चेहरा धोएं

अगर आपको ऑफिस में बहुत तेज नींद आ रही हो तो आपको तुरंत अपनी सीट से उठकर वॉशरूम में जाकर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए. एक स्टडी के मुताबिक ठंडा पानी बॉडी में मौजूद रेटिक्युलर सिस्टम को एक्टिवेट करता है जिससे मिनटों में थकान दूर होती है. जब भी आपको ऑफिस में नींद आए या फिर थकान महसूस हो तो आपको अपना चेहरा वॉश कर लेना चाहिए.

एक्सरसाइज करें

अगर आपका काम ऑफिस में घंटों कंप्यूटर के आगे बैठ कर होता है तो इससे आपके शरीर के साथ साथ आपकी आंखें भी थक जाती हैं. ऐसे में इन्हें बीच बीच में आराम की जरूरत होती है. आपको थोड़ी-थोड़ी देर में बॉडी स्ट्रेचिंग और ब्रीदिंग की एकसरसाइज करनी चाहिए. इससे ऑक्सीजन आपके दिमाग तक जाता है और स्ट्रेस मॉलीक्यूल्स को राहत देता है. साथ ही ये टिशूज से टॉक्सिंस को भी रिमूव करते हैं. ऑफिस में बैठे-बैठे आप साइड स्ट्रेच, नेक रोल्स, टचिंग टोज और थोड़ा बहुत हैंड मूवमेंट कर सकते हैं.

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

@dmin August 31, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिशु को ग्राइप वॉटर देना कितना सुरक्षित है
Next Article दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरह स्वस्थ हुए, 12 दिन बाद एम्स से मिली छुट्टी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?