ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या आपको भी होती है मीठा और हाई कैलरी फूड खाने की इच्छा? संकेत अच्छे नहीं है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

क्या आपको भी होती है मीठा और हाई कैलरी फूड खाने की इच्छा? संकेत अच्छे नहीं है

By @dmin
Published: August 11, 2020
Share
SHARE

हममें से अधिकांश लोगों के साथ ऐसा होता है, जब काम करते-करते एकाएक कुछ मीठा और हाई कैलरी फूड खाने का मन करता है। आमतौर पर इस समय तक हमारे दिमाग में यह बात क्लियर नहीं होती है कि आखिर हमें खाना क्या है? बस यही मन करता है कुछ अच्छा-सा और मीठा-सा मिल जाए तो मजा आ जाए… ऐसा होने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर ऐसा हर दिन या अक्सर आपके साथ हो रहा है तो आपको इस बात पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है कि कहीं आपकी लाइफ में कुछ गड़बड़ तो नहीं, जो मानसिक रूप से आपको परेशान कर रही है…

Contents
  • बार-बार मीठा खाने की तलब
  • क्या होता है असर?
  • बस इशारा समझ जाइए
  • यह भी है एक संकेत
  • बार-बार बदलता है मूड
  • क्या है समाधान?

बार-बार मीठा खाने की तलब

जिन लोगों का बार-बार कुछ ना कुछ मीठा, हाई शुगर और डीप फ्राइड खाने का मन करता है, उन्हें अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा अक्सर तब होता है, जब व्यक्ति के पेट में कीड़े हो गए हैं, उसकी लाइफ में बहुत तनाव है या फिर शरीर में शुगर का स्तर गड़बड़ा रहा है।

क्या होता है असर?

पेट में यदि कीड़े होने पर ऐसा होता है तो इस समस्या को आप भूख लगने और कमजोरी महसूस होने से भी पहचान सकते हैं। इसके साथ ही आपको प्राइवेट पार्ट्स में इचिंग और सेंसेशन की दिक्कत भी परेशान करने लगती है। जब शुगर से जुड़ी समस्या होती है तो आमतौर पर व्यक्ति को हर समय मीठा खाने की इच्छा होती है। पेशाब बहुत अधिक आने लगता है और एकाएक वजन बढऩे लगता है। हालांकि कुछ अन्य केसेज में वजन में कमी आ सकती है और त्वचा में रूखापन महसूस हो सकता है।

बस इशारा समझ जाइए

लेकिन अगर आपको इनमें से कोई दिक्कत नहीं है और अचानक मीठा खाने की लत बढऩे लगी है तो आप समझ जाइए कि आपके जीवन में तनाव का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। क्योंकि जब हम तनाव में होते हैं और किसी काम पर फोकस करने का प्रयास करते हैं तो इस स्थिति में हमारे शरीर को काम करने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए हमारा शरीर शुगर की डिमांड करता है और हमें मीठा खाने की इच्छा होती है।

यह भी है एक संकेत

हमारे शरीर पर तनाव बहुत अधिक बुरा असर डाल रहा है और इस समय हावी होने का प्रयास कर रहा है, इस बात को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि लाख कोशिश के बाद भी काम करने में आपका मन नहीं लग रहा है। आप बहुत अधिक प्रयास कर रहे हैं कि एकाग्र होकर जल्दी से अपना काम खत्म कर लें लेकिन आपकी सारी कोशिश असफल हो रही है।

बार-बार बदलता है मूड

तनाव होने की स्थिति में व्यक्ति का मूड बार-बार बदलता है। कभी उसे तेज गुस्सा आता है तो कभी खुद ही खुश भी हो जाता है। दिमाग में लगातार अलग-अलग खयाल आते रहते हैं, इससे दिमाग कुछ ही समय में थक जाता है और फिर यह समस्या काम पर ध्यान केंद्रित करने में बाधा उत्पन्न करती है।

क्या है समाधान?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समस्या से समाधान का एक बड़ा तरीका यह है कि आप खुद को शांत करने का प्रयास करें। ताजा पानी पिएं और कुछ देर के लिए खुद को हर चीज से अलग करके गहरी सांसें लें। संभव हो तो कुछ देर के लिए आंखें बंद करके लेट जाएं और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। इसके 10मिनट बाद एक बार फिर अपने काम पर ध्यान लगाएं। ऐसा एक बार करने से आपको लाभ नहीं होगा। यह एक आदत की तरह है। लगातार करने पर ध्यान एकाग्र करने में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आप मनोचिकित्सक को दिखाएं। क्योंकि कई बार स्ट्रेस या तनाव की वजह शरीर में हो रहे हॉर्मोनल बदलाव भी होते हैं।

बस्तर में अब आधे ही रह गये मलेरिया के मामले, पहुंचविहिन गांवों में नदी नालों को पार कर की जा रही है जांच
काजल से हो सकता है नुकसान
ईएनटी के डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन, घायल बालक के चेहरे में 7 इंच तक धंसे तीर को निकाला, बच्चे की बचाई जान
अगर आप भी करती हैं कॉस्मेटिक का ज्यादा इस्तेमाल, तो अभी हो जाइये सावधान!
गर्मियों के मौसम में टैनिंग से पाएं छुटकारा, आजमाएं ये घरेलू पैंतरा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोने से पहले लगा लें ये नाईट सीरम, दस साल जवां दिखेगी स्किन
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति पर बेटी का हर स्थिति में समान अधिकार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?