ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर की सफाई में इन पांच चीजों का न करें इस्तेमाल, स्वास्थ्य के लिए हैं बहुत ही खतरनाक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

घर की सफाई में इन पांच चीजों का न करें इस्तेमाल, स्वास्थ्य के लिए हैं बहुत ही खतरनाक

By @dmin
Published: September 4, 2020
Share
SHARE

आमतौर पर घर की सफाई के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्टक्स का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से कई प्रोडक्ट ऐसे भी हैं, जो स्वास्थ के लिए बेहद खतरनाक हैं. ऐसे में इन हानिकारक प्रोडक्टस से खुद का बचाव करना चाहिए या फिर विशेष सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करना चाहिए. आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही प्रोडक्टस के बारे में बताएंगे, जो आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं…

Contents
  • ड्रेन क्लीनर
  • टॉयलेट क्लीनर
  • कार्पेट क्लीनर
  • एयर फ्रेशनर
  • ब्लीच

ड्रेन क्लीनर

बारिश के मौसम में घर की नाली जाम हो जाती है, तो इसे साफ करने के लिए ड्रेन क्लीनर का इस्तेमाल किया जाता है. ड्रेन क्लीनर स्वास्थ के लिए हानिकारक है, क्योंकि इसमें लाइ और सल्फ्यूरिक एसिड होता है. दोनों ही एसिड त्वचा और आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं. ड्रेन क्लीनर से निकलने वाला धुआं अगर गलती से आपके मुंह में चला गया तो ये आपकी किडनी और डाइजेशन सिस्टम को नुकासन पहुंचा सकता है. कोई इसे खा ले तो उसकी जान जा सकती है. इसलिए जरूरी है कि इसका इस्तेमाल करते समय आंखों, मुंह और हाथ को कवर कर लें.

टॉयलेट क्लीनर

आपके घर में मौजूद टॉयलेट क्लीनर आपको कई बीमारियां दे सकता है. इसका इस्तेमाल करते समय एडिस की बदबू फैल जाती है, जिससे आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसके साथ ही आंखों में पानी आना, स्किन बर्न और कई दूसरी बीमारियों का इससे खतरा रहता है. इसलिए टॉयलेट क्लीनर वहीं इस्तेमाल करें, जिसमें 10 प्रतिशत ही एसिड हो. टॉयलेट साफ करते वक्त बच्चों को दूर रखें और चेहरे और आंख को अच्छी तरह से कवर कर लें.

कार्पेट क्लीनर

घरों में बिछने वाले कार्पेट या गलीचों को साफ करना अच्छी बात है. अगर आप इसके लिए कार्पेट क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान रहें, क्योंकि ये क्लीनर आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. कार्पेट क्लीनर से आपको कैंसर, लीवर को नुकसान, चक्कर आना, भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कार्पेट साफ करते वक्त सांस के मरीजों और बच्चों को वहां से दूर रखें. इसका इस्तेमाल करते समय पंखे को चालू रखना चाहिए. साथ ही घर की खिड़कियों को खोल देना चाहिए. इससे सांस लेने में परेशानी नहीं होगी.

एयर फ्रेशनर

घरों में खुशबू फैलाने वाला एयर फ्रेशनर भी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. क्योंकि एयर फ्रेशनर में काफी फार्मलाडेहाइड, पेट्रोलियम डिस्टिलेट्स, पी-डाइक्लोरोबेंजीन और एरोसोल रसायन होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसमें मौजूद रसायन आग को जल्दी पकड़ते हैं इसलिए इसे आग से हमेशा दूर रखना चाहिए.

ब्लीच

साफ-सफाई के लिए बहुत सारे घरों में ब्लीच आपको मिल जाएगा. ये ब्लीच आपकी नाक, त्वचा, आंख और गले में जलन पैदा कर सकता है. ब्लीच को छूने से आपकी त्वचा पर लाल चकत्ते हो सकते हैं. अगर कोई गलती से इसे खा ले तो पेट और पाचनतंत्र को बहुत नुकसान हो सकता है. इसलिआ आपको ब्लीच का इस्तेमाल हमेशा खुली जहग पर करना चाहिए.

पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में फैला स्वाइन फ्लू, पांच DSP सहित 12 में गंभीर लक्षण, क्लास किया सस्पेंड
घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं ड्राई शैंपू, जानिए 5 तरीके
एक सिगरेट जितना ही नुकसानदायक है आपका पसंदीदा पिज्जा और हॉट-डॉग…
कपड़ों से मेकअप के दाग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके…
सुबह खाली पेट पिए इस घास का जूस, मिनटों में नीचे आने लगेगा कोलेस्ट्रॉल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेनाध्यक्ष नरवणे ने किया लेह का दौरा: कहा…. एलएसी पर स्थिति नाजुक और गंभीर
Next Article मुंहासों के निशान से चेहरा पड़ गया है काला, तो बेदाग त्वचा के लिए ऐसे लगाएं एलोवेरा जेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?