ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फलों का सेवन करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, पहुंचा सकता है नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

फलों का सेवन करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, पहुंचा सकता है नुकसान

By Sonu Sahu
Published: June 12, 2023
Share
SHARE

फल संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ये कैलोरी में कम होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हालांकि, फल शरीर के लिए तभी फायदेमंद होते हैं, जब उन्हें सही तरीके से खाया जाए। अगर आप जल्दबाजी में फल खाते हैं तो इससे न सिर्फ उन्हें पचाने में दिक्कत होती है, बल्कि उनसे भरपूर पोषण भी नहीं मिल पाता है। इसी तरह फलों का सेवन करते समय आपको इन 5 गलतियों से भी बचना चाहिए।

Contents
  • रात के समय फल खाना
  • तुरंत पानी पी लेना
  • फलों का गलत कॉम्बिनेशन
  • खाने के तुरंत बाद फल खाना
  • दूध के साथ फल खाना

रात के समय फल खाना

अगर आप उन लोगों में से एक हैं, जो रात में भूख लगने पर फल खाना सही समझते हैं तो आपको बता दें कि ऐसा करना गलत है। सूर्यास्त से पहले फलों का सेवन करना सबसे अच्छा होता है क्योंकि रात में पोषक तत्वों को ग्रहण करने और अवशोषित करने की हमारी क्षमता बहुत कम हो जाती है। सोने से तुरंत पहले फलों का सेवन नींद को भी रोक सकता है क्योंकि यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देते हैं।

तुरंत पानी पी लेना

फल, खासकर तरबूज, संतरा और स्ट्रॉबेरी जैसे पानी से भरपूर फल, खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, बहुत सारे पानी वाले फल पेट की अम्लता को कम करके पीएच संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे हैजा या दस्त सहित घातक संक्रमण होने की संभावना बढ़ सकती है।

फलों का गलत कॉम्बिनेशन

मीठे और खट्टे फलों को एक साथ खाने से बचना चाहिए। हमेशा मीठे फलों के साथ मीठे फल और खट्टे फलों के साथ खट्टे फल खाएं क्योंकि प्रत्येक प्रकार के फल आपके पेट में एक अलग पाचक रस का उत्पादन करते हैं। इसी तरह खरबूजे को किसी भी अन्य फल के साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसे ढंग से पचाना पाचन क्रिया के लिए मुश्किल हो जाता है। इस लेख के जरिए तरबूज और खरबूजे के बीच का अंतर जानें।

खाने के तुरंत बाद फल खाना

खाने के बाद मीठे फल खाना आपको बहुत लुभा सकता है, लेकिन ऐसा करने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है। फलों की मिठास खाने के प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्वों के साथ मिलकर पाचन धीमा कर देती है, जिससे अतिरिक्त तनाव के कारण पेट में दर्द हो सकता है। खाना खाने के 30 से 60 मिनट के बाद फलों का सेवन करना सही माना जाता है।

दूध के साथ फल खाना

अगर फ्रूट मिल्कशेक आपकी पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है तो इस आदत को बदलने का समय आ गया है। फलों और दूध में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं, इसलिए इन्हें पचने के लिए अलग-अलग समय की आवश्यकता होती है। दूध की तुलना में फल अधिक तेजी से पचते हैं, इसलिए दोनों को मिलाने से फलों की मिठास पेट में जाकर गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।

खेतों में लगे पंप व मोटर के तार चुराता था गैंग, चार बदमाशों से लाखों का केबल बरामद… दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता
राहुल ने लोकसभा में पेश की आंदोलन में मृत किसानों की लिस्ट, कहा परिजनों को मिले मुआवजा
shreekanchanpath 168 # 02 April 2024
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1324 नये कोरोना मरीज, 1739 मरीज हुए ठीक
राम नवमी पर बड़ा हादसा : हवन कर रहे थे श्रद्धालु, तभी ढह गई बावड़ी की छत, 25 से ज्यादा श्रद्धालु गिरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिलेट्स मिशन के अंतर्गत संचालित कैफे रच रहे हैं सफलता का कीर्तिमान… कोरिया मिलेट्स कैफे ने एक माह में अर्जित किया 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 239 # 12 June 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?