ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो लीड एक्टर्स ने छोडी अजय की फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

दो लीड एक्टर्स ने छोडी अजय की फिल्म

By @dmin
Published: January 12, 2020
Share
SHARE

मुंबई । बालीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ को पहले परिणति चौपडा और अब राणा दग्गुबती द्वारा छोडने की खबरें मिल रही है। बीते दिनों फिल्म में एक जासूस के रोल के लिए कास्ट की गईं ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बिजी शेड्यूल के कारण फिल्म छोड़ दी। बाद में परिणति का रोल नोरा फतेही को दिया गया। अब खबर है कि ऐक्टर राणा दग्गुबती ने भी इस प्रॉजेक्ट से अलग होने का फैसला किया है। राणा को इस फिल्म में मद्रास रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका निभानी थी। बताया जा रहा है कि अपनी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण राणा ने यह फैसला लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में राणा को कई हाई ऑक्टेन ऐक्शन सीन्स परफॉर्म करने थे। निर्माताओं और अजय ने राणा को फिल्म में बनाए रखने के लिए संभावित विकल्पों की तलाश करने की कोशिश भी की, जिसमें बॉडी डबल्स का सहारा लेना भी शामिल था। हालांकि बात नहीं बन पाई, जिसके बाद राणा और फिल्म के मेकर्स ने आपसी सहमती से यह फैसला किया।बता दें कि ‘भुज: प्राइड ऑफ इंडिया’ साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। कार्णिक ने युद्ध के समय पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी के बावजूद अपने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था। फिल्म में नोरा फतेही, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और ऐमी विर्क भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म से अगल होने का एक कारण डेट्स भी हो सकते हैं। ऐक्टर का शेड्यूल अक्टूबर के आसपास शुरू होने वाला था, लेकिन इसमें देरी हो गई और अब अगले महीने के लिए उसका शेड्यूल तय किया गया है। चूंकि राणा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हिरण्यकश्यप’ में बिजी हैं, इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अलग होने का फैसला किया है। फिल्म के मेकर्स ने राणा के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी है।

इंतजार खत्म! रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र का धांसू ट्रेलर, दिखा रणबीर कपूर का अलहदा अंदाज
अयोध्या के राम मंदिर पर डॉक्युमेंट्री बनाने का एलान, सामने आएगा 500 साल पुराना इतिहास
खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग शुरू, रोहित शेट्टी ने की सूर्यवंशी स्टाइल में एंट्री…
हैप्पी बर्थडे रितेश: आर्किटेक्ट से बने अभिनेता, मुख्यमंत्री का बेटा होने के बावजूद अभिनय में बनाया करियर…
ऑफर तो आलिया की गोद में गिरते हैं, ऐश्वर्या राय का बयान क्यों हो रहा वायरल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अजय देवगन व दीपिका पादुकोण की फिल्म में हो रही है जबरदस्त टक्कर
Next Article राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ शेयर की तस्वीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?