ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो दिन की बैठक के बाद RBI कुछ ही घंटों में करेगा बड़ा ऐलान! आम आदमी पर होगा सीधा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

दो दिन की बैठक के बाद RBI कुछ ही घंटों में करेगा बड़ा ऐलान! आम आदमी पर होगा सीधा असर

By @dmin
Published: February 6, 2020
Share
नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार
नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार
SHARE

नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की 4 से 6 फरवरी तक चली बैठक के बाद आज ब्याज दरों पर फैसला आएगा. साल 2020 में ये MPC की ये पहली बैठक (RBI Monetary Policy) है. अर्थशास्त्रियों का मानना हैं कि आरबीआई पिछली बार की तरह इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा. ऐसे में आम आदमी की ईएमआई कम होने की उम्मीदों को झटका लग सकता हैं. फिलहाल आरबीआई को ग्रोथ में रिकवरी और महंगाई के कंफर्ट जोन में आने का इंतजार रहेगा.

आरबीआई का फैसला ऐसे समय आ रहा है, जब बजट पेश हो चुका है. वहीं, देश की जीडीपी ग्रोथ 6 साल के निचले स्तर पर है. साथ ही, महंगाई दर दिसंबर 2019 में बढ़कर 7.35 फीसदी हो गई हैं. RBI ने पिछली MPC बैठक के बाद रेपो रेट को 5.15 फीसदी पर स्थिर रखा था. रिवर्स रेपो रेट भी 4.90 फीसदी पर बरकरार है. रिजर्व बैंक ने CRR 4 फीसदी और SLR 18.5 फीसदी पर बनाए रखा है.

अप्रैल 2019 के बाद 5 बार RBI ब्याज दरें घटा चुका हैं-RBI ने इससे पहले लगातार 5 बार ब्याज दरों में कटौती की थी. इस दौरान रेपो रेट में 1.35 फीसदी की कमी आई. पिछली बार MPC के सभी 6 सदस्य ब्याज दरों में कटौती न करने के पक्ष में थे.

क्या होता है रेपो रेट- जिस रेट यानी ब्याज दरों पर आरबीआई कमर्शियल और अन्य बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं. रेपो रेट कम होने का मतलब यह है कि बैंक से मिलने वाले लोन सस्ते हो जाएंगे. रेपो रेट कम हाने से होम लोन, व्हीकल लोन वगैरह सभी सस्ते हो जाते हैं.

एमपीसी क्या है (What is MPC)- एमपीसी का गठन 2016 में हुआ था. इसके लिए वित्त विधेयक के जरिए आरबीआई एक्ट में संसोधन किया गया था. यह समिति आर्थिक विकास को देखते हुए नीतिगत दरें तय करती है. इसमें महंगाई की दर का खास ध्यान रखा जाता है. मौद्रिक नीति समिति में आरबीआई के गवर्नर सहित 6 विशेषज्ञ होते हैं. इसमें तीन सदस्य केंद्र सरकार और तीन आरबीआई के होते है. समिति की अध्यक्षता गवर्नर करते हैं.
समिति के हर सदस्य की सदस्यता चार वर्षों के लिए होती है. इस समिति के लिए वर्ष में कम से कम चार बैठकें करना जरूरी है.आरबीआई का मौद्रिक नीति विभाग मौद्रिक नीति तैयार करने में एमपीसी की मदद करता है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ आरबीआई अकेला ही मौद्रिक नीति समिति के जरिए अर्थव्यवस्था में बैंकिंग प्रणाली पर नजर रखता है.

दुनिया में ऐसे तमाम देश हैं जो किसी विशेष समिति के जरिए मौद्रिक नीति तैयार करते हैं. अगर आसान शब्दों में जानें तो अमेरीका में ‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी’ की मदद से यह काम फेडरल रिजर्व करता है. जापान और ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक भी मौद्रिक नीति समिति के जरिए ही मौद्रिक नीति बनाते हैं.

अमेरिका में राहत पैकेज की खबर से एशियाई बाजारों में तेजी
एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए, प्योर ने लॉन्च किए प्योर पॉवर प्रोडक्ट्स
वेदांता एल्युमिनियम ने विद्युत् उद्योग के लिए पेश किए दो नए उत्पाद
सोने के दाम 45,000 के नीचे, कच्चे तेल में मजबूती
देश के बाजारों में अभी भी मनमुताबिक ब्रैंड की वस्तुओं की कमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रो हॉकी लीग में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे मनप्रीत
Next Article एयर इंडिया में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति संभव, अभी 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?