ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात 10 बजे के बाद नहीं बजा सकेंगे डीजे, नवरात्रि पर्व को लेकर दुर्ग पुलिस का दिशा निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

रात 10 बजे के बाद नहीं बजा सकेंगे डीजे, नवरात्रि पर्व को लेकर दुर्ग पुलिस का दिशा निर्देश

By Mohan Rao
Published: September 16, 2025
Share
पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक
SHARE

भिलाई। नवरात्रि पर्व पर शहर की शांति व्यवस्था व सुरक्षा को बनाए रखने दुर्ग पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। मंगलवार को एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने सभी दुर्गोत्सव समितियों की बैठक लेकर शासन सहित हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन की जानकारी दी। विशेष रूप से डीजे को लेकर समय निर्धारण किया गया है। रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच डीजे सहित किसी भी प्रकार के ध्वणि विस्तारकों को बैन किया गया।

बैठक में एएसपी राठौर ने  बताया कि पण्डाल एवं वाहन पार्किंग स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। प्रतिमा एवं पण्डाल की सुरक्षा की सम्पूर्ण जवाबदारी आयोजन समिति की होगी, अतः इसकी सुरक्षा के लिए पण्डाल में प्रत्येक रात्रि में अनिवार्य रूप से वालेण्टियर नियुक्त किया जाए। आयोजन स्थल पर 24 घण्टे पर्याप्त वालेण्टियर होना अनिवार्य होगा। वालेण्टियर नहीं रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर सम्पूर्ण जवाबदारी आयोजकों की होगी।

एएसपी ने स्पष्ट किया प्रत्येक वालेण्टियर का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं वालेण्टियर की सूची संबंधित थाना व चौकी को उपलब्ध कराया जाए। मार्ग में वाहन पार्किंग व आवागमन अवरूद्ध न हो, इसके लिए पृथक से वाहन पार्किंग की व्यवस्था किया जाए। यही नहीं दर्शनार्थियों से किसी भी प्रकार का पार्किंग शुल्क न लिया जाए। यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। श्रद्धालु पुरूषों एवं बच्चों, महिलाओं के आगमन, प्रस्थान का मार्ग पृथक-पृथक रखने, झांकियों में पर्याप्त आगमन एवं निर्गम व्दार रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में एएसपी राठौर ने बताया कि यदि समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जा रहा है तो इसकी सूचना एक दिन पहले संबंधित थाना व चौकी को दिया जाए। किसी व्यक्ति विशेष, समुदाय, जाति, धर्म की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विसर्जन के लिए नियत किये गये नदी, तालाबों में तय तिथि पर विसर्जन किया जाएआपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक नवरात्रि का पर्व मनाये जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी, एवं थाना व चौकी प्रभारी के साथ ही 125 से ज्यादा दुर्गोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर महाधिवक्ता कार्यालय के नवनिर्मित द्वितीय तल का किया लोकार्पण
अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगा छत्तीसगढ़ी फिल्म महुँ कुंवारा तहूँ कुंवारी…
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : सपनों को मिली नई उड़ान
भारत में कोरोना: 26 दिन बाद एक हजार से कम मरीजों की मौत…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 70 हजार नए मामले
पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि
Next Article महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : मंत्री लखनलाल देवांगन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?