भिलाई। व्यापार के साथ आम जनता को भी जागरुक करने में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की भिलाई ईकाई हमेशा अग्रणी रहा है। कोरोना संक्रमण काल में व्यापार के साथ ग्राहकों की सुरक्षा के लिए भी भिलाई चेम्बर सजग है। इसे देखते हुए भिलाई चेम्बर शहर के व्यापारियों व ग्राहकों को जागरूक करने एक अभियान चलाने जा रहा है। दीवाली मनानी है खुशहाल तो सतर्कता का रखे ख्याल इस स्लोगन के साथ जागरुकता अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रहा है।
इस अभियान के संयोजक अजय भसीन व नेतृत्वकर्ता गार्गी शंकर मिश्रा के भिलाई युवा चेम्बर की टीम कार्यक्रम का संचालन करेगी। अभियान के बारे में संयोजक अजय भसीन व गार्गी शंकर मिश्रा ने बताया कि भिलाई चेम्बर एक अभियान चलाकर सभी व्यपारियों को जागरूक करेगी। सभी व्यपारियो को सतर्कता के साथ व्यापार करने हेतु शिक्षित किया जाएगा। दीवाली मनानी है खुशहाल,तो सतर्कता का रखो ख्याल इस विषय पर जागरुकता अभियान में सभी बाजारों में चेम्बर की टीम सभी व्यापारीयो को करोना से बचाव के तरीकों से अवगत कराएगी।
युवा चेम्बर भिलाई के अध्यक्ष मनोज बक्तानि ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ जिलाधीश दुर्ग डॉ सुरेश्वर भूरे के मुख्य आतिथ्य में कल 2 अक्टूबर को किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को शाम 5 बजे आकाशगंगा सुपेला में अभियान की शुरुआत की जाएगी। विशेष अतिथि के रूप में प्रकाश सर्वे (एडीएम), प्रशांत ठाकुर (पुलिस अधीक्षक दुर्ग) व निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी उपस्थित रहेंगे। इस अभियान में भिलाई चेम्बर द्वारा एक जागरूकता वाहन तैयार किया गया है जिसके माध्यम से भिलाई के सभी बाजारों में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। पम्पलेट वितरण व सभी दुकानों में जागरूकता संदेश चिपकाए जाएंगे। इस अभियान में युवा चेम्बर की टीम पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुकी है। सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।




