आगमी विधानसभा चुनाव एवम त्योहारी सीजन के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र बल एवम पुलिस के द्वारा की गई पैदल मार्च।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर, थाना प्रभारी छावनी, खुर्सीपार, सहित 30 से अधिक जवान रहें मौजूद।
भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्योहारी सीजन के मद्देनजर छावनी एवं खुर्सीपार क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया। पैदल भ्रमण में सर्वप्रथम छावनी क्षेत्र में पार्किग व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसके बाद सराफा लाइन छावनी होते हुए लिंक रोड से जलेबी चौक तक पैदल पेट्रोलिंग की गई, तत्पश्चात खुर्सीपार क्षेत्र में भी पैदल भ्रमण किया गया।

भ्रमण में सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान हेतु तथा आमजनमानस को सुरक्षित माहौल का एहसास कराने पैदल करीबन 8 कि.मी. भ्रमण किया गया।
shreekanchanpath.com
भ्रमण में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार व छावनी एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के 30 से अधिक जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
shreekanchanpath.com




