ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Divisional Level Workshop: उत्पीड़न व शोषण को न करें सहन, बिना देर किए उठाए आवाज-डॉ. किरणमयी नायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Divisional Level Workshop: उत्पीड़न व शोषण को न करें सहन, बिना देर किए उठाए आवाज-डॉ. किरणमयी नायक

By Om Prakash Verma
Published: February 28, 2023
Share
Divisional Level Workshop: उत्पीड़न व शोषण को न करें सहन, बिना देर किए उठाए आवाज-डॉ. किरणमयी नायक
Divisional Level Workshop: उत्पीड़न व शोषण को न करें सहन, बिना देर किए उठाए आवाज-डॉ. किरणमयी नायक
SHARE

महिला आयोग संभाग स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न मास्टर ट्रेनर महिलाओं को करेंगे जागरूक
केवल एक वाटसअप मैसेज कर दें या एक पत्र लिख दें तो भी महिला आयोग करेगा आपकी मदद
दुर्ग। महिलाएं और बालिकाएं अपने ऊपर होने वाले उत्पीड़न अथवा शोषण को बिल्कुल न सहे और इसके विरूद्ध अविलम्ब आवाज उठाएं। यदि किसी कारणवश वे महिला आयोग के कार्यालय नही आ पा रही है तो वे व्हाट्सएप पर मैसेज भी कर सकती हैं अथवा एक पत्र भी लिख सकती है। आयोग इन्हें संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करेगा। महिला आयोग बीआईटी के सभागार की कार्यशाला में यह बात कही। महिला आयोग के कॉल सेंटर नम्बर 9098382225 पर यह मैसेज भेजा जा सकता है अथवा कॉल कर अपनी समस्या बताई जा सकती है।

डॉ. नायक ने कहा कि विगत दो सालों में दुर्ग संभाग अंतर्गत कुल 16 सुनवाई में 322 प्रकरणों में से कुल 133 प्रकरणों की सुनवाई की जा चुकी है। इस प्रकार पीडि़त महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि महतारी न्याय रथ के माध्यम से आयोग द्वारा महिलाओं को उनके हितों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को हमेशा अन्याय का प्रतिरोध करना चाहिए। इससे उनकी स्वतंत्रता और बढ़ेगी तथा कार्यक्षेत्र में निश्चिंत होकर कार्य कर सकेगी।

कार्यशाला को विधायक अरूण वोरा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर महिला आयोग महती भूमिका निभा रहा है, ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ती है। आयोग द्वारा जो पहल बीते वर्षो में की गई है यह पहल महिला सुरक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित हुई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुनंदा ढेंगे ने अपराध साक्ष्य संकलन व सुरक्षा के साथ उपस्थित प्रतिभागियों को इस विषय पर प्रकाश डालते हुए पुलिस वालों को महिला अपराध विवेचना संबंधी तथ्यों पर बारीकी से जानकारी दी, साथ ही अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक सुश्री शमीम रहमान ने लैंगिक उत्पीडऩ व शोषण विषय पर सभी को जागरूक किये हैं। इस मौके पर आयोग के सदस्य डॉ. अनिता रावटे, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

वूमन एप अभिव्यक्ति की दी जानकारी
कार्यक्रम के वक्ता सुजाता दास ने कार्यशाला बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला सुरक्षा के लिए वूमन एप अभिव्यक्ति लांच की है। इसे सभी महिलाओं को अपने मोबाईल में इंस्टॉल करना चाहिए। इस एप में एसओएस का बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंच जाती है। महिला सुरक्षा के लिए यह एप वरदान साबित हुआ है। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

विदेश जाने का कोई आफर दें तो रखे विशेष ध्यान
कार्यशाला में कबीरधाम जिले की एडिशनल एसपी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने महिला सुरक्षा की चुनौतियों से संबंधित पक्षों से प्रतिभागियों को आगाह किया। प्रतिभागियों को बताया गया कि कभी-कभी प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से विदेश जाने अथवा दूसरे राज्यों में काम के लिए जाने के लिए प्रस्ताव महिलाओं के पास आते हैं। इनमें से कुछ प्लेसमेंट एजेंसियां फर्जी होती हैं और इनके पीछे उद्देश्य मानव तस्करी होता है। अत:एव स्थानीय प्रशासन से जानकारी लेकर वैध प्लेसमेंट संस्थाओं से ही संपर्क करें, ताकि मानव तस्करी से बचा जा सके।

वीडियोकॉल आदि के लिए रहे सतर्क
कार्यक्रम के वक्ता जावेद हुसैन साइबर सिक्योरेटी से संबंधित अपराधों से संबंधित बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मोबाईल के उपयोग के दौरान साइबर अपराधों की जानकारी नही होने पर न केवल निजी जानकारी के लीक होने का खतरा रहता है, अपितु आर्थिक धोखा धड़ी होने की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे कोई एप डाउनलोड न करे जिसकी विश्वसनीयता के बारे में संदेह हो अथवा आपको ऐसा लगता है कि एप के माध्यम से आपकी निजी जानकारियां जुटाई जा रही है, जिससे आपकों सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनती है, तो ऐसा एप कतई डाउनलोड न करें। कभी-कभी आपसे अज्ञात लोगों के द्वारा लिंक शेयर करने कहा जाता है कभी ऐसा न करें।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त, ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़
संरचनात्मक सुधारों से छत्तीसगढ़ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जमीनी क्रियान्वयन तेज़
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक: इन जिलों तक पहुंचा मानसून, जल्द होगा पूरे प्रदेश में सक्रिय
इन लोगों के लिए धीमे जहर की तरह काम करता है दूध, जरूर जानें यह बात
लाभार्थी किसान सम्मेलन में हुए शामिल विधानसभा अध्यक्ष, किसानों को पावर रिपर, तेलघानी यंत्र, स्पेयर का किया वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : छात्राओं से मासिक धर्म व अश्लील बातें करते हैं यहां के शिक्षक, परिजनों के हंगामें के बाद तीन शिक्षक गिरफ्तार
Next Article Bhilai News : साई कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, NAAC मूल्यांकन में मिला B++ ग्रेड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?