ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी में योगी सरकार की बर्बरता का विरोध: कोसानाला टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस का मौन सत्याग्रह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

यूपी में योगी सरकार की बर्बरता का विरोध: कोसानाला टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

By @dmin
Published: October 5, 2020
Share
The former minister and the current MLA supporters are very concerned about the development work…. Conflicting statements have changed the political finesse of TwinCity
The former minister and the current MLA supporters are very concerned about the development work…. Conflicting statements have changed the political finesse of TwinCity
SHARE

भिलाई। हाथरस दुष्कर्म मामले योगी सरकार की बर्बरता के विरोध में आज कोसानाला टोल प्लाजा के पास जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा मौन सत्याग्रह किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक व अन्य लोगों ने मौन सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च भी निकाला।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाथरस कांड को लेकर प्रदेश भर में आज मौन सत्याग्रह आंदोलन के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा कोसा नाला टोल प्लाजा के पास मौन सत्याग्रह आंदोलन किया। इस मौके पर श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि हाथरस घटना के बाद सांसद राहुल गांधी व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार ने बुरा बर्ताव किया। प्रदेश सरकार हाथरस मामले में सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है। इस मौन सत्याग्रह के माध्यम से हम इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।

पीडित परिवार से मिलने नहीं दे रही यूपी सरकार: जितेन्द्र साहू

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा कि हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की भूमिका संदिग्ध है। हमारे नेता राहुल गांधी को जाने से रोका जा रहा है। उनके साथ यूपी पुलिस झूमाझटकी कर रही है। वहां पत्रकारों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। यूपी में फिलहाल जो दृष्य दिख रहा है वह कानून की परिभाषा नहीं है। आज हम सभी कांग्रेस के लोगों ने यूपी सरकार की बर्बरता के खिलाफ मौन सत्याग्रह व पैदल मार्च का आयोजन किया है। इस अवसर पर खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर देवेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व महापौर नीता लोधी, अतुल चंद साहू, महेश जायसवाल, सीजू एंथोनी, निरंजन बिसाई सुभाष साव, सुजीत साव, मोहन दलाई, सुमन सिन्हा, लादूराम सिन्हा, निलेश चौबे, नितीश कश्यप, मनीष जग्यासी, जानकी साहू, केशव चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निगम के स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने सादगी से मनाया जन्मदिन, लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर.. बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
आईएएस कॉन्क्लेव शामिल हुए सीएम बघेल, बोले- सरकार की स्कीम को धरातल पर लाते हैं आईएएस अफसर
लोकांगन में रक्षाबंधन का पर्व, हजारों बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा विधायक रिकेश ने दिए उपहार
वनांचल के गांवों में लौटी शिक्षा की रोशनी : युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी! आबकारी मंत्री जाएंगे बिहार और गुजरात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Retired IPS Ravindra Bhendia dies of heart attack रिटायर्ड आईपीएस रविन्द्र भेंडिया का हार्टअटैक से निधन… सीएम बघेल ने जताया शोक
Next Article अनंतनाग में सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर पंपोर में सीआरपीएफ टुकड़ी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद और तीन घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?