ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का महाप्रदर्शन: साइकिल रैली निकालकर केन्द्र सरकार की नीतियों का जताया विरोध… भारी बारिश में ऐसी रही साइकिल रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का महाप्रदर्शन: साइकिल रैली निकालकर केन्द्र सरकार की नीतियों का जताया विरोध… भारी बारिश में ऐसी रही साइकिल रैली

By @dmin
Published: July 14, 2021
Share
District Congress Committee Bhilai's great demonstration against inflation
District Congress Committee Bhilai's great demonstration against inflation
SHARE

भिलाई। महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के नेतृत्व में बुधवार को साइकिल रैली के रूप में महाप्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के आह्वान पर आज सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सेक्टर-1 इक्यूपमेंट चौक से निकली साइकिल रैली सेक्टर-9 चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते भर महंगाई के विरोध में नारेबाजी होती रही।

देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्यतेल व आम जरूरतों के सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। भिलाई सहित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की दरें 100 रुपए के पार चली गई हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़ते ईंधन के दरों को विरोध कर रहा है लेकिन केन्द्र सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। केन्द्र सरकार ढुलमुल रवैय्ये को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। साइकल रैली को रायपुर से पहुंचे प्रभारी सचिव चंदन यादव खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल रैली के दौरान प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार आम लोगों की जरूरतों को भूल गई है। बेताहाशा महंगाई के कारण आज आम आदमी त्रस्त हो गया है। वहीं खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि यूपीए सरकार ने कभी भी पेट्रोल व डीजल के दामों के ऐसी बढ़ोत्तरी नहीं की। सरकार ने बढ़ते ईंधन का बोझ कभी आम आदमी पर नहीं डाला। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल के दरों पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल हो गई। आज हम साइकिल रैली के माध्यम से केन्द्र सरकार को बताना चाहते हैं कि लोग महंगाई से कितने त्रस्त है। केन्द्र की मोदी सरकार जब तक पेट्रोल डीजल सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दरों को कम नहीं करती तब तक कांग्रेस चरण बद्ध तरीके से प्रदर्शन करती रहेगी।

रैली में प्रमुख रूप से भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया, धर्मेन्द्र यादव, नीता लोधी, अतुल चंद साहू, संदीप निरंकारी, जोहन सिन्हा, जिला प्रवक्ता मनीष जग्यासी, लादूराम सिन्हा, सुभाष साव, ईश्वरी बढ़ानी, सुजीत साव, संजीत चक्रवर्ती, वाईके सिंह, सुमीत पवार, आदित्य सिंह, शरद मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्षों में दानेश्वरी साहू, गौरव श्रीवास्तव, नंद कुमार कश्यप, प्रमोद प्रभाकर, रमा विश्वकर्मा, तुलसी पटेल, जयप्रकाश सोनी, जिला सचिव एलबी वर्मा, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, डेरेश्वर बंजारे, दीपक भाटिया, जयराज भाटिया सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नक्सलियों को खदेडऩे कोबरा बटालियन का स्पेशल मेगा ऑपरेशन, कैंप किए धवस्त
किसानों को मौसम वैज्ञानिकों की सलाह: वर्षा की संभावना को देखते हुए लगाएं चने की फसल
आईईडी ब्लास्ट में झुलसा बच्ची का चेहरा, सीएम साय की पहल पर हुआ इलाज… चेहरे पर लौटी मुस्कान
आमचो बस्तर पोर्टल से जन सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधार…. ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रही त्वरित राहत
हिंदुस्तान जिंक बनी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डब्ल्यूएचओ का दावा: कोरोना का डेल्टा स्वरूप 104 देशों में फैला, पूरी दुनिया पर हो सकता है हावी डब्ल्यूएचओ का दावा: कोरोना का डेल्टा स्वरूप 104 देशों में फैला, पूरी दुनिया पर हो सकता है हावी
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?