ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

By Poonam Patel
Published: November 18, 2026
Share
अब तक 3464 कट्टा धान जब्त, 19 प्रकरण दर्ज; दो पिकअप वाहन भी जब्त
अब तक 3464 कट्टा धान जब्त, 19 प्रकरण दर्ज; दो पिकअप वाहन भी जब्त
SHARE

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिलेभर में सतत निगरानी कर रही हैं।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवम्बर से 17 नवम्बर 2026 तक जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 3464 कट्टा धान, जिसकी मात्रा लगभग 1385 क्विंटल है, जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त धान में रबी फसल का धान, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा धान तथा मंडी अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित मामले शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान ओडिशा के दो व्यवसायियों का धान भी पकड़ा गया है।

कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार जिले में निगरानी और जांच के लिए 15 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों के माध्यम से दूसरे राज्यों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले धान के परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान खरीदी, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे के अनुसार ही धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों में लाएं तथा धान विक्रय के दौरान आवश्यक नियमों का पालन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Breaking News : भारत की यंग ब्रिगेड ने रचा इतिहास, बर्मिंघम टेस्ट 336 रन से जीता, 39 साल का रिकॉर्ड टूटा
पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा संपन्न
अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं
कोरोना बैठक से दूर योगी और ममता, चुनाव प्रचार में बिजी, सीएम बघेल भी नदारद
जनता की आस्था ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति : सीएम साय ने कहा- दो वर्ष की सेवा यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना
Next Article shreekanchanpath 35 # 18 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?