ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूसरी का चक्कर के पत्नी से विवाद, प्रेमिका भी करने लगी ब्लैकमेल… फिर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दूसरी का चक्कर के पत्नी से विवाद, प्रेमिका भी करने लगी ब्लैकमेल… फिर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

By Mohan Rao
Published: September 12, 2023
Share
SHARE

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 12 घंटों के भीतर की पुलिस ने कातिल तक पहुंच गई। दरअसल हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला। शादीशुदा शख्स की पत्नी को इसके आरोपी के प्रेम संबंध का पता चला तो वह मायके चली गई और इधर प्रेमिका भी ब्लैकमेल करने लगी। तंग आकर सोमवार की रात को हत्या कर शव को फेंक कर चला गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उतई पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का शव करगाडीह महुआरी भाठा के पास पडा हुआ है। सूचना के बाद उतई पुलिस घटना स्थल पहुंची। शव की तस्दीक कराने पर उसकी पहचान जमुना बाई गोस्वामी निवासी बाबा पारा आदर्ष नगर उतई के रूप में हुई। जांच के दौरान परिजनों से एवं आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि जमुना बाई का प्रेम प्रसंग विगत दो वर्षों से मेशन ठेकेदारी का काम करने वाले पुरई निवासी यशवंत साहू से चल रहा था। घटना के बाद वह भी गांव से फरार था।

इसके बाद पुलिस ने यशवंत साहू की तलाश की और जल्द ही पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस की पकड़ में आने के बाद यशवंत साहू ने सारी सच्चाई बताई। आरोपी ने बताया कि जमुना बाई गोस्वामी से करीब 3-4 साल पहले परिचय हुआ था। वह उसके साथ ही करीब 2 साल से लगातार मजदूरी काम करती थी इसी बीच हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और अक्सर मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी।

पत्नी को पता चला तो शुरू हुआ विवाद
दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी यशवंत की पत्नी दामिनी साहू को हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद से दामिनी साहू अपने पति से नराज रहने लगी। इस बीच दामिनी ने जमुना बाई को ग्राम पुरई में काम कर के दौरान समझाइश भी दी थी। इसके बाद भी कुछ नहीं बदला तो दामिनी ने अपने पति को यशवंत को छोड़कर करीब 4-5 माह पूर्व अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से यशवंत काफी परेशान रहने लगा।

प्रेमिका करने लगी ब्लैकमेल
इधर पत्नी के मायके जाने से परेशान यशवंत को जमुनाबाई ब्लैकमेल करने लगी। बार बार फोन करके मिलने कहती और खर्च के लिए पैसा भी मांगती थी। इससे परेशान होकर यशवंत ने जमुना बाई की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद सुपर सिक्सर कंपनी का नया ब्लेड अपने पर्स में रखा। इस बीच जमुना बाई ने फोनकर मिलने बुलाया। सोमवार को शाम करीब 7 बजे यशवंत महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे जमुना से मिलने पहुंचा। जमुना बाई वंही खेत के मेड में बैठी थी। मिलने के बाद उसने यशवंत से खर्च के लिए 4000 रुपए मांगे।

यशवंत ने रुपए नहीं होने की बात की तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले से हत्या का मन बनाकर पहुंचे यशवंत ने जमुना बाई के गमछा से उसका गला दबा घोंट दिया। इस दौरान उसने बचने की कोशिश की लेकिन गला दबाने से बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद यशवतं उसे खींचकर मेड के नीचे ले गया ब्लेड उसके गले में कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर पहुंचकर सो गया। पुलिस ने आरोपी के बयान के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, एसआई पुरूषोत्तम कुर्रे, एएसआई मनहोहन साहू, नेमन सिंह साहू, मो शरीफुद्दीन शेख, राजकुमार देषमुख, प्रधान आरक्षक हेमंत चंदेल, भिष्म नारायण साहू , आरक्षक विजय कुर्रे, दुष्यंत लहरे, जगेन्द्र साहू, चुम्मन हरी नेताम, एसीसीयू के एएसआई चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक रोमन सोनवानी, सगीर खान, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मेघराज चेलक, अश्वनी यदु, अजय ढीमर की सराहनीय भूमिका रही।

फेडरेशन कप नेशनल सायकल पोलो चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ की महिला टीम विजेता, इंडियन एयरफोर्स ने जीती मेन्स चैंपियनशिप
गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव : मंत्री ताम्रध्वज साहू 7 दिन आइसोलेशन में रहेंगे
अच्छी खबर: आकार ले रहा सुंदर अत्याधुनिक दुर्ग शहर का सपना, मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर से जल्द ही निखरेगी शहर की तस्वीर
मिलिए इस दंपत्ति से जिन्होंने 2015 में शुरू किया लॉजिस्टिक्स व्यवसाय, आज 21 शहरों में 45 डिलीवरी स्टेशनों का कर रहे संचालन
गुस्ताखी माफ: पूरे घर के बदल डालूंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वाहनों की जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ के जेवर जब्त
Next Article प्रगति यात्रा : तीन वार्ड में घूमे विधायक देवेन्द्र, सेक्टर 6 वासियों को मिली बैडमिंटन कोर्ट की सौगात

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?