ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद : तीन दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, तंदुला की रेत में दफनाश शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद : तीन दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, तंदुला की रेत में दफनाश शव

By Mohan Rao
Published: April 11, 2025
Share
हत्या के आरोपी
SHARE

बालोद। चार दिन से गायब डेंगरापार के रहने वाले युवक यशवंत कुमार नेताम (24) का शव खेरूद के तांदुला नदी में रेत में दबा मिला। गुरुवार को पुलिस ने शव को खोदकर निकाला और पीएम के लिए भेजा। यशवंत के पिता व उसके तीन दोस्त 8 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच की गई। मृतक की मां ने इन तीनों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने जब तीनों से अलग-अलग पूछताछ की तो उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया और पूरा मामला उजागर हो गया। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद हत्या कर तीनों ने उसकी लाश को दफन कर दिया था। गुंडरदेही पुलिस इस मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि 6 अप्रैल को सिकोसा शराब दुकान से शराब लेकर डेंगरापार निवासी यशवंत नेताम (24), कोटगांव निवासी मनीष ठाकुर (21), डेंगरापार निवासी साहिल कंवर (19) और ईमान कंवर (21) ने पार्टी की। चारों ने एक साथ शराब पी और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मनीष ठाकुर, साहिल कंवर और ईमान कंवर ने मिलकर यशवंत नेताम को लाठी और पत्थर से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। इकसे बाद तीनों ने उसका शव तांदुला नदी के पास रेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।

दूसरे दिन भी पहुंचे शव देखने
एएसपी मोनिका ठाकुर  ने बताया कि घटना के दूसरे दिन 7 अप्रैल को तीनों फिर शव को देखने पहुंचे तो मृतक का पैर दिखा। इसे आरोपियों ने फिर रेत डालकर छिपा दिया। इसके बाद 8 अप्रैल को तीनों आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचे तो वहां से तेज दुर्गंध आने लगी थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने कोटगांव की एक दुकान से काले रंग का पॉलीथिन खरीदा और रात करीब 10 बजे शव को फिर से निकाला। इसके बाद उसे पॉलीथिन में लपेटकर थोड़ी दूरी पर दोबारा रेत में दफना दिया। यशवंत की हत्या के बाद तीनों 8 अप्रैल को उसके पिता के साथ गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। जब जांच आगे बड़ी तो यही तीनों आरोपी निकले।

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, एक की मौत… एपी के येलामांचिली में हुआ हादसा
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, कहा- सीएम साय के नेतृत्व में नक्सलवाद खात्मे की ओर
11 खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, हरमनप्रीत कौर बनीं डीएसपी, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र
विस अध्यक्ष महंत ने दुर्ग विधानसभा में बूथ स्तर पर किया दौरा, कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री साय सख्त, बैठक में बोले- नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, कलेक्टर व संभागायुक्ताें को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार: तीन दिन में मिले तीन लाख से अधिक आवेदन, गांव-गांव, शहर-शहर में लगी समाधान पेटियां
Next Article युवाओं को दी जाए पीडीएस दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी: दक्ष वैद्य युवाओं को दी जाए पीडीएस दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी: दक्ष वैद्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?