ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार में जलभराव की समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों से चर्चा… अतिशीघ्र निकाला जाएगा समस्या का हल… मानसून को देखते हुए निगम की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार में जलभराव की समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों से चर्चा… अतिशीघ्र निकाला जाएगा समस्या का हल… मानसून को देखते हुए निगम की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
Discussion with railway officials regarding the problem of water logging in Khursipar
Discussion with railway officials regarding the problem of water logging in Khursipar
SHARE

दुर्ग। मानसून ने दस्तक दे दी है। अत्याधिक वर्षा की स्थिति की आशंका में निगम की तैयारियों की समीक्षा करने कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एक अहम बैठक भिलाई निगम में ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अत्याधिक वर्षा की स्थिति में जलभराव वाले इलाकों की निरंतर मानिटरिंग जरूरी है। साथ ही मौसमी बीमारियों को देखते हुए पुख्ता व्यवस्था रखनी भी बेहद आवश्यक है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि नालों की सफाई का व्यापक अभियान चलाया गया है। जिन नालों में हमेशा जलभराव की आशंका बनी रहती थी वहाँ रीटेनिंग वाल बनाये गए हैं। अतिक्रमण हटाते हुए नालों का चैड़ीकरण भी किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में सभी जोन में चल रहे निर्माण कार्यों और लक्ष्यों की पूर्ति के संबंध में समीक्षा की।
जोन 3 में खुर्सीपार में कैनाल रोड के पास रेलवे की जमीन में जलभराव का विषय भी आया। यहाँ पर रेलवे की जमीन है। आयुक्त ने बताया कि यहाँ पर जलभराव होने से निगम अमले द्वारा निकासी की व्यवस्था की जाती है। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से चर्चा कर इसके स्थायी समाधान के लिए उनसे कहें। आयुक्त ने आज रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा भी की और समस्या के समाधान का प्रारंभिक खाका तैयार किया।
अधिकांश पौधे सुरक्षित, टूटे-फूटे ट्री गार्ड बदले जाएंगे
कलेक्टर ने पिछले साल पौधरोपण के अच्छे नतीजों को लेकर भिलाई निगम टीम को बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि पिछले साल सड़कों के किनारे जो पौधे लगाए गए थे उनमें अच्छी ग्रोथ हुई है। कुछ के ट्रीगार्ड जर्जर हो चुके हैं उन्हें बदल दिया जाए अथवा ठीक कर लिया जाए ताकि पौधे पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि जो पौधे जीवित नहीं रह सके, उनकी जगह नये पौधे लगाए जाएं।
डेंगू के लिए अलर्ट रहने दिये निर्देश
कलेक्टर ने डेंगू की स्थिति की समीक्षा भी की। आयुक्त ने बताया कि डेंगू नियंत्रक दल अपने कार्य में लगा हुआ है। टैमीफास का वितरण किया गया है। कलेक्टर ने पूछा कि आखरी बार डेंगू का केस कहाँ आया था। आयुक्त ने बताया कि फरवरी माह में वार्ड 23 में इसका केस आया था। डेंगू को लेकर अमला पूरी तरह सतर्क है और प्रोटोकाल के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
मार्निंग विजिट करते रहें
कलेक्टर ने सभी जोन आयुक्त से मार्निंग विजिट की रिपोर्ट ली। जोन आयुक्तों ने बताया कि वे सुबह साढ़े छह बजे विजिट पर निकलते हैं और हर दिन की फोटो शेयर करते हैं। कलेक्टर ने कहा कि मार्निंग विजिट बेहद जरूरी है इससे सफाई व्यवस्था की प्रभावी मानिटरिंग होती हैं साथ ही साफसफाई को लेकर और निगम की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी उपयोगी फीडबैक जनता की ओर से मिलते रहते हैं।

Bhilai : शारदापारा कैंप-2 में नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या, नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर के लोगों को फ्री बस सुविधा के साथ मिलेगा गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का दोगुना मज़ा
शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत
सशस्त्र बल के कैंप निर्माण कार्य के दौरान हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आपातकाल में बलिदान देने वालों के त्याग को नहीं भूलेगा देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नड्डा ने बताया रोडमैप: दिसंबर तक होंगे कोरोना के 200 करोड़ टीके, बढ़ाया जा रहा उत्पादन
Next Article BSP's Jumbo Kovid Care Center started… Union Steel Minister Dharmendra Pradhan virtually inaugurated शुरू हुआ बीएसपी के जम्बो कोविड केयर सेंटर… केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने वर्चुअली किया लोकार्पण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?