ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार बनने के 20 माह बाद साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा, हरियाणा फार्मूले पर 13 हो सकती है मंत्रियों की संख्या!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सरकार बनने के 20 माह बाद साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा, हरियाणा फार्मूले पर 13 हो सकती है मंत्रियों की संख्या!

By Mohan Rao
Published: August 17, 2025
Share
सीएम साय केबिनेट के विस्तार की चर्चा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने लगभग 20 माह का समय बीत चुका है। अभी तक मंत्रीमंडल में पूरे मंत्री नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनकी जगह खाली है और पहले से दो मंत्रियों की जगह का खाली रखा गया है। बीच-बीच में मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चा होती रही है लेकिन विस्तार नहीं। अब एक बार फिर से मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा का फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाएगा और मंत्रियों की संख्या 13 की जाएगी। इसका मतलब साफ है कि 3 मंत्री और बनाए जाएंगे।

बता दें वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में 10 मंत्री कार्यरत हैं।  इन्हीं 10 मंत्रियों में विभागों का बटवारा किया गया है। यदि हरियाणा फॉर्मूले पर 13 मंत्री बनाए जाते हैं तो यहां भी जातिगत समीकरणों का साधने का प्रयास किया जाएगा। यदि तीन मंत्री बनाए जाएंगे तो एक अन्य पिछड़ा वर्ग, एक अनुसूचित जाति और एक सामान्य वर्ग से बनाए जा सकते हैं। अब सवाल यह है कि तीन मंत्री पद के लिए किन-किन नामों की चर्चा हो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि तीन मंत्रियों में एक आरएसएस की पसंद का दो मंत्री संगठन की पसंद से बनाए जा सकते हैं।

सीएम साय ने कहा था जल्द होगा विस्तार
21 अगस्त को मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे, उनके दौरे से पहले मंत्री मंडल के विस्तार की चर्चा है। राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए जल्द ही मंत्री मंडल के विस्तार की बात कह चुके हैं और वह भी इसी माह होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। नए मंत्रियों में जिन नामों पर सबसे ज्यादा फोकस हो रहा है वह भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। संभवत: सीनियर पर पिछली सरकारों में मंत्री रहे कुछ दिग्गज विधायकों को मंत्री बनने का मौका न मिल सके।

इन विधायकों के नाम सबसे आगे
छत्तीसगढ़ के तीन नए मंत्रियों की बात की जाए तो ओबीसी से दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति से आरंग के विधायक सतनामी गुरु खुशवंत साहेब व सामान्य वर्ग से सरगुजा क्षेत्र विधायक राजेश अग्रवाल, बिलासपुर से अमर अग्रवाल व रायपुर से राजेश मूणत के नामों की चर्चा है। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव को लेकर कहा जा रहा है कि इससे यादव समाज को साधने का मौका मिलेगा और उनकी पृष्ठभूमि भी आरएसएस से जुड़ी हुई है। वहीं सतनामी गुरु खुशवंत साहेब को रायपुर संभाग से मौका मिल सकता है। क्योंकि संभाग से अभी एक ही मंत्री टंकराम वर्मा है और रायपुर को तवज्जों देने उन्हें मौका मिल सकता है। हालांकि अभी यह सब केवल कयास हैं और अंतिम घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा और उसके बाद ही मंत्रीमंडल की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Big News : बीजापुर में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर की दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में दी सजा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बड़ी सौगात, लोगों ने जताया आभार
सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय
सीएम बघेल 20 को 24 लाख से ज्यादा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वितरित करेंगे 1895 करोड़ की दूसरी किस्त
कुर्क होगी नागरिक सहकारी बैंक मर्या. बी मार्केट सेक्टर 6 की अचल सम्पत्ति…. आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया वारंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में पांच माह का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, वॉशरूम में किराएदारों से ने देखा… जांच में जुटी पुलिस
Next Article नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, चार ने किया सरेंडर… 16 लाख कैश जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?