ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम

By @dmin
Published: April 21, 2021
Share
दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम
दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। अपनी बीमार सास को लेकर एक दामाद दिल्ली से लेकर गाजियाबाद तक के अस्पतालों में भटकता रहा। कहीं किसी अस्पताल में इलाज नहीं मिला। बुधवार सुबह वह गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल पहुंचा तो उसकी सास की तबीयत बुरी तरह से खराब हो चुकी थी। सांस लेने में इतनी तकलीफ थी वह निढाल हो जा रही थीं और देखते ही देखते महिला ने दम तोड़ दिया। दरअसल गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के बाहर दिल्ली निवासी सुनीता कक्कड़ (65) ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। सुनीता कक्कड़ की तबीयत कई दिनों से खराब थी। परिजन उन्हें दिल्ली के तमाम अस्पतालों में ले कर गए लेकिन जब वहां किसी अस्पताल ने सुनीता को भर्ती नहीं किया तो वह उन्हें लेकर गाजियाबाद आए।

मृतका के दामाद संजीव चड्डा ने बताया कि वह दिल्ली से सुनीता को लेकर गाजियाबाद आए थे। दिल्ली में इलाज की कहीं व्यवस्था नहीं मिली। सबसे पहले वह संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल पहुंचे, जहां से उनको जांच के लिए जिला एमएमजी अस्पताल भेज दिया गया।
एमएमजी अस्पताल में सुनीता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई लेकिन भर्ती किए जाने में हुई देरी से अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। वह काफी देर तक एंबुलेंस में ही तड़पती रहीं, उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकीं। इस पूरी घटना के बाद परिजनों ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

इंडिया फर्स्ट टेक कॉनक्लेव में राज्य के स्टार्ट-अप को चार श्रेणियों में बेस्ट स्टार्ट-अप का आवार्ड, 838 स्टार्ट-अप इकाईयां रजिस्टर्ड
टीएमसी को लगा बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा… बंगाल में हिंसा व पार्टी में घुटन का दिया हवाला
बीएसपी अस्पताल के चिकित्सकों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जमाई धाक…. नैपकॉन-2020 के विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाये जौहर और जीते पुरस्कार
जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
राष्ट्रीय सुरक्षा चिंतन का केंद्र बना छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने कहा- डीजीपी कॉन्फ्रेंस में हुए निर्णय देश की आंतरिक सुरक्षा को देंगे नई मजबूती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत, सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का एलान दर्दनाक हादसा: नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से रुकी सप्लाई, 22 लोगों की मौत
Next Article ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत, सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का एलान ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत, सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का एलान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?