ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहराया, AIIMS की इमरजेंसी में भी भर्ती बंद, कई अस्पताल कर रहे मरीजों की छुट्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहराया, AIIMS की इमरजेंसी में भी भर्ती बंद, कई अस्पताल कर रहे मरीजों की छुट्टी

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की इमरजेंसी में भी शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते नए मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। ऐसा ही नजारा कई और सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली के सरोज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कगार पर है। अस्पताल के कोविड प्रभारी ने शनिवार को बताया कि हमें अभी तक बैकअप ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिली है। हमारे पास 70 मरीज हैं, जो गंभीर स्थिति में हैं और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। अगर हमें ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होती है तो बड़ी आपदा हो सकती है। हमने मरीजों को छुट्टी देनी शुरू कर दी है और ऑक्सीजन की कमी के कारण हम नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के बिना हम मरीजों का कैसे इलाज करें। वहीं, प्रीत विहार स्थित मैट्रो अस्पताल में भी मरीजों को छुट्टी देने के लिए कहा जा रहा है। यहां भी ऑक्सीजन खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है।

बत्रा अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ.सुधांशु ने कहा कि हमारे अस्पताल में दोपहर 2 बजे ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो गई है। हमें कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है क्योंकि पाइपलाइन में भी ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है। हम इस मुश्किल वक्त में अपने मरीजों के लिए प्रार्थना करते हैं।

हमारे अस्पताल में दोपहर 2 बजे ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो गया है। हमें कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है क्योंकि पाइपलाइन में भी ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है। हम इस मुश्किल वक़्त में अपने मरीज़ों के लिए प्रार्थना करते हैं: डाॅ.सुधांशु, बत्रा अस्पताल के कार्यकारी निदेशक pic.twitter.com/GY5ImbD4mH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2021

दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने शनिवार को बताया कि हमारे अस्पताल में सभी आईसीयू बेड पिछले 4-5 दिनों से भरे हुए हैं। कुछ गंभीर रोगियों को ऑक्सीजन स्तर को बनाए रखने के लिए प्रति मिनट 40-50 लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऑक्सीजन सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही हैं।
वहीं, ऑक्सीजन संकट को लेकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ. डी.एस. राणा ने आज कहा कि सरकार भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन शायद वह खुद भी लाचार है। मदद के लिए केंद्र से और राज्य से अपील है। कोविड बेड बढ़ा दिए गए, लेकिन ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं है। हम कैसे काम करें?
इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन में कोई अधिकारी ऑक्सीजन सप्लाई में अड़चन डाल रहा है, तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, उसे फांसी पर लटका देंगे। जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच की ओर से उक्त टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है। कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की सांसों पर आए संकट को देखते हुए महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने जल्द से जल्द ऑक्सीजन दिलाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Delhi | We are closing the admissions because of an oxygen shortage. We are discharging the patients: COVID in-charge, Saroj Hospital pic.twitter.com/bXNioSfary

— ANI (@ANI) April 24, 2021

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है और कहा कि हम उस व्यक्ति को लटका देंगे। बेंच ने कहा कि हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।
इस दौरान गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि देशभर में अधिक संख्या में मामलों के कारण ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले टैंकरों की कमी हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकारें बहुत मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और केंद्र को मिलकर काम करना है। हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार को क्रायोजेनिक टैंकरों की खरीद के लिए सभी संभव प्रयास करने चाहिए। हमें उम्मीद है कि दोनों सरकारों के अधिकारी इस संबंध में समन्वय करेंगे।
इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट आवश्यकता पडऩे पर अस्पतालों को सुरक्षा प्रदान करने की सिफारिश करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि जब लोग अपने प्रियजनों को खो देते हैं तो लोग कैसे व्यवहार करते हैं, हालांकि, कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं है।

योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का किया शुभारंभ
राष्ट्रसेवा की राह में व्यापारी अग्निवीरों के साथ, बस्तर से बॉर्डर तक  हर युवा को मिले राष्ट्रसेवा का अवसर
Breaking News : सरकार ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तारीख… अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे जमा, सरकार ने जारी किया आदेश
पीएनबी घोटाला: हरीश साल्वे के कंधों पर अब मेहुल को वापस लाने की जिम्मेदारी, सरकार से विचार विमर्श जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की सुनामी के बीच हरकत में केंद्र सरकार, सिंगापुर से विमानों से मंगा रही ऑक्सीजन टैंकर कोरोना की सुनामी के बीच हरकत में केंद्र सरकार, सिंगापुर से विमानों से मंगा रही ऑक्सीजन टैंकर
Next Article केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार ने एक लाख से ज्यादा के खाते में डाले 5-5 हजार रुपये, कुल 2.10 लाख श्रमिकों को होगा लाभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?