ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांगी मदद, बोले- पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी, अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांगी मदद, बोले- पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी, अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार बढ़कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग की है। बताया कि अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे।
प्रेस वर्ता में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया कहने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढऩे की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के लिए जो बेड रिजर्व है वह काफी तेजी से खत्म हो रहे हैं। आईसीयू बेड की दिल्ली में कमी हो गई है। 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की भी दिल्ली में काफी कमी है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निजी अस्पताल ने शनिवार को बताया था कि उनके पास ऑक्सीजन की कमी है। शनिवार की रात दिल्ली में बड़ी त्रासदी होते-होते बची। केंद्र सरकार से जो मदद मिली है उसका शुक्रिया। केजरीवाल ने आगे कहा कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात हुई। उनको भी हमने बताया कि दिल्ली में बेड की कमी है। केंद्र सरकार के अस्पतालों को मिलाकर देखें तो दिल्ली में 10 हजार बेड हैं। 
इसमें कम से कम 7000 बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व किया जाए। ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। देखने में आया है कि मरीजों को हाई फ्लो ऑक्सीजन की जरूरत है। इसका भी हम इंतजाम कर रहे हैं। यमुना स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स स्टेडियम, राधा स्वामी सत्संग व्यास में बेड लगए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। कई संस्थानों से मदद आ रही है। एनजीओ मदद कर रहे हैं।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रबंधन की घोर लापरवाही से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की जान खतरे में-भिलाई इस्पात मजदूर संघ
गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस नेताओं में 5-स्टार वाली संस्कृति, पार्टी में हर स्तर पर चुनाव की जरूरत
दुर्ग से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 6 जुलाई को होगी शुरू…. यात्रियों को मिलेंगे 1008 बर्थ
5 सूत्रीय मांगों को लेकर 1.80 लाख शिक्षक फिर हड़ताल पर, कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई रही ठप्प
छावनी पुलिस की कार्रवाई: अवैध नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ़्तार… 302 नग नशीली दवाएं जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मार्च को रोका, प्रियंका का सरकार पर हमला बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राहुल गांधी ने रद्द कीं बंगाल की सभी जनसभाएं, कहा कोरोना के बीच जन सभाएं लोगों के हित में नहीं
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation पार्षद निधि से कोविड उपकरण की अनुमति दिलाने विधायक वोरा ने की निकाय मंत्री से चर्चा…. रेमडेसिविर के प्रति जनता को जागरूक करें चिकित्सक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?