ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली के अब किराड़ी की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

दिल्ली के अब किराड़ी की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची

By @dmin
Published: December 10, 2019
Share
SHARE

दिल्ली के अब किराड़ी की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची
नई दिल्ली । उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी इलाके में फर्नीचर मार्केट के एक गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारियों की माने तो दिल्ली के दमकल विभाग को सुबह करीब नौ बजे आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल की कम से कम 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। घटना के समय फर्नीचर गोदाम में कोई नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि यह तीन मंजिला इमारत लगभग 300 वर्गगज में बनी है। रविवार को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर 4 मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग में करीब 43 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या इसलिए ज्यादा थी क्योंकि फैक्ट्री में आने-जाने का एक ही रास्ता रास्ता था और समय रहते लोग नहीं निकल पाए और दम घुटने से ज्यादातर की मौत हो गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। 150 दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को इमारत से बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दिल्ली के फैक्ट्री में लगी आग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सासंद संजय का भाजपा पर निशाना, बोले- 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली सरकार सत्ता में आएगी
Mission Chandrayaan-3 : इसरो का ऐलान, 14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
लॉकडाउन में VIP ट्रीटमेंट? मेडिकल इमरजेंसी के बहाने महाबलेश्वर गया था वधावन परिवार
सियासी संकट : सरकार और पार्टी बचाने की आखिरी कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री, कहा- बगावत के पीछे भाजपा
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, अब तक 12 लोगों के शव बरामद…. राहत कार्य में जुटा प्रशासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्भया के दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन को मंडोली जेल से लाया गया तिहाड़
Next Article हाई अलर्ट पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?