ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- भाजपा लोगों को गुमराह करना बंद करे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- भाजपा लोगों को गुमराह करना बंद करे

By @dmin
Published: January 2, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ज़िम्मेदार है, क्योंकि इन पार्टियों के लोग झूठी जानकारी देकर लोगों को भड़का दिया। दिल्ली हिंसा पर अब ये चुप है। जावडेकर ने आगे कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग हिंसा के लिए उकसाने का काम करते हैं।
भाजपा नेता ने बताया कि दिल्ली के जामिया में कांग्रेस के आसिफ खान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने जनता को उकसाया है। दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और आम आदमी पार्टी के इशराक खान मौजूद थे। जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद पारचा मौजूद थे। इस हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता जे.पी. अग्रवाल ने भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर आगजनी का आरोप लगाने वाले पहले ये बताएं कि भाजपा के कितने नेताओं के खिलाफ रेप के मुकदमें दर्ज हैं। दिल्ली हिंसा मामले में भाजपा के पास जांच का अधिकार है। भाजपा को जांच कराने से मना कौन कर रहा है। अब भाजपा को लोगों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए। दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों को लेकर केजरीवाल सरकार और भाजपा राजनीति कर रहे हैं, जबकि इंदिरा गांधी के समय से ही कांग्रेस इस मुद्दे पर काम कर रही है। आपको बताते जाए कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का यह बयान उस समय आया है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है।

Big accident : मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत… राहत कार्य में जुटा प्रशासन
रेलिंग तोड़ हिंडन नहर में जा गिरी कार, दर्दनाक हादसे में तीन घरों के बुझे चिराग, मचा कोहराम
भारत में कोरोना: संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 78761 नए मामले
‘डीएसपी तेरी वर्दी उतरवा दूंगा’, पूर्व एमएलसी के बेटे की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एलएसी पर भीषण ठंड से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार…. अमेरिका से मिले हैं खास गर्म कपड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र-झारखंड के नतीजों से पार्टी गदगद, कांग्रेस में युवा नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Next Article मध्य प्रदेश के इस ज़िले में धर्म और सामाजिक समरसता के नाम रहा साल का पहला दिन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?