ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस कॉमेडी फिल्म में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

इस कॉमेडी फिल्म में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ…

By Sonu Sahu
Published: February 2, 2023
Share
SHARE

उड़ता पंजाब और गुड न्यूज जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने के बाद अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ अब कॉमेडी फिल्म द क्रू में तीन बॉलीवुड अभिनेत्रियों तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। फिल्म का निर्देशक राजेश कृष्णन करने वाले हैं और इसकी शूटिंग मार्च में शुरू होगी। आइए फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

रिया कपूर ने फिल्म में दिलजीत की एंट्री की पुष्टि की है। रिया ने कहा, दिलजीत को कास्ट में शामिल करने के लिए हम रोमांचित हैं। यह फिल्म बहुत खास होने वाली है, यह आपके द्वारा पहले देखी गई किसी भी एंटरटेनर फिल्म से अलग होगी। हम दर्शकों को एक रोमांचक और यादगार सिनेमा अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, द क्रू एक ऐसी फिल्म है, जो अलग-अलग आयु वर्ग की तीन महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगी। वे सभी संघर्ष कर रही एक एयरलाइन उद्योग में काम करती हैं और अपने जीवन में परेशान हैं। वे कुछ अलग करना चाहती हैं, लेकिन उनकी नियति ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा होता है। उनकी किस्मत बार-बार उन्हें चुनौती देती है और परेशानी में डाल देती है। आगामी प्रोजेक्ट के साथ दिलजीत तीसरी बार करीना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। उन्हें पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई अभिषेक चौबे की क्राइम फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों राज मेहता की कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज में साथ दिखे, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी लीड रोल मे थे। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।

द क्रू रिया और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस, बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की निर्मित फिल्म है। इस फिल्म के साथ दोनों निर्माता एक बार फिर एक प्रोजेक्ट पर सहयोग करने के लिए साथ आए हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म वीरे दी वेडिंग का निर्माण किया था, जिसे शशांक घोष ने निर्देशित किया था। साल 2018 की इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया लीड रोल में थी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने महिला स्वरोजगार के पांच युनिट का किया उद्घाटन, नेवई गौठान में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
बालवीर के आकर्षण और आभा को बनाए रखने के लिए खुश और सकारात्मक रहना जरूरी- देव जोशी
Bhilai Breaking : मरीजों की जान से खेल रहे शहर के नर्सिंग होम, देखने पहुंचे एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी… क्या कुछ कहा देखें वीडियो
Big news : अब टाउनशिप में नहीं आएगा गंदा पानी, विधायक देवेन्द्र की पहल पर 336 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार
क्रुज मिसाइल: भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीपिका-प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ दो भागों में होगी रिलीज, ‘बाहुबली’ की तर्ज पर बन रही है फिल्म…
Next Article एक हफ्ते में तीन किलो वजन घटाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?