ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिजाइनर कपड़ों पर काम करें देवांगन समाज, बाजार उपलब्ध कराएगी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNational

डिजाइनर कपड़ों पर काम करें देवांगन समाज, बाजार उपलब्ध कराएगी सरकार

By @dmin
Published: February 10, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा कोसा दुनिया भर में विख्यात है। इसके पीछे देवांगन समाज की कड़ी मेहनत है। इसके साथ ही वस्त्र व्यवसाय में लगे समाज के लोगों को डिजाइनर कपड़ों की ओर भी रुख करना चाहिए ताकि उन्हें विस्तृत बाजार का लाभ मिल पाए। बाजार की उपलब्धता की दिशा में शासन द्वारा पूरी मदद की जाएगी। वे पाटन में परमेश्वरी महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मैं दंतेवाड़ा गया। वहां पर मैंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं का काम देखा। वे कपड़े डिजाइन कर रही हैं और इसे बंगलुरू और चेन्नई में भी भेज रही हैं। इसका अच्छा बाजार इन शहरों में बन गया है। हमारा परंपरागत वस्त्र कौशल शानदार है। इसमें नए जमाने के वस्त्र प्रयोगों के मुताबिक डिजाइन बनाये जाएं तो बड़ी आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्पादों की विशिष्ट मांग बाजार में है। केवल देश में ही नहीं, विदेशों में भी। इनके व्यावसायिक संभावनाओं के विस्तार के लिए हमने बीते दिनों रायपुर में सेलर्स-बॉयर्स प्रोग्राम का आयोजन किया था, इसमें 16 देशों की 48 कंपनियों ने हिस्सा लिया। विदेशों में छत्तीसगढ़ के कोदो, कुटकी तथा सांवा की भारी डिमांड है। यह उत्पाद हेल्थ सेक्टर में काफी उपयोगी हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के कपड़ों में भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार की काफी रुचि है। अब समय आ गया है कि अपने हुनर को बड़ा प्लेटफॉर्म दें। शासन आपके पूरे सहयोग के लिए वचनबद्ध है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में खराब मौसम के चलते किसानों को धान बेचने में किसी तरह की असुविधा होने की स्थिति को देखते हुए खरीदी को एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय भी शासन द्वारा लिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में धान खरीदी की शेष राशि का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का संतोष और सुख सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके हितों को देखते हुए ही निर्णय शासन द्वारा लिए जाते हैं।

गरियाबंद में कच्चे हीरों की तस्करी का खुलासा, ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी
टीकाकरण केंद्रों पर मरीज पूछ रहे सवाल : मैडम बाकी तो ठीक है… ड्रिंक कब तक कर सकते हैं!
मिक्सी बेचने की आड़ में रेकी और फिर कर दी ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी… पुलिस के हाथ आया शातिर गिरोह
Bhilai : जवाहर मार्केट के दो ज्वेलर्स को थमाया था नकली सोना, महाराष्ट्र से आया था शातिर बुजुर्ग
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, भाटापारा में पुलिस ने 15 सटोरियों को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोर्ट में बोले अनिल अंबानी- अब मैं ‘कंगाल’ हूं
Next Article मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?