ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिग्विजय-शिवकुमार की हिरासत दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही भाजपा : कमलनाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
PoliticsUncategorized

दिग्विजय-शिवकुमार की हिरासत दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही भाजपा : कमलनाथ

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश का सियासी संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। बुधवार को बागी कांग्रेस विधायकों से मिलने बेंगलुरु गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और डीके शिवकुमार को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटनाक्रम के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा के द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने लिखा, बेंगलुरु में भाजपा द्वारा बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों से मिलने गए कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों को मिलने से रोकना, उनसे अभद्र व्यवहार करना, उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर कर रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। कमलनाथ ने सवाल किया कि आखिर विधायकों से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है? भाजपा किस बात से डर रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में एक गंदा खेल खेल रही है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों व अधिकारों का दमन किया जा रहा है। कमलनाथ ने अपील की कि हमारे नेताओं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।
हिरासत में लिए जाने पर दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि वह राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं और अपने विधायकों से मिलना चाहते हैं। दिग्विजय ने दावा किया कि अगर वह विधायकों से बात करेंगे, तो विधायक उनके साथ आने को तैयार रहेंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ-साथ डीके शिवकुमार समेत दर्जनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस से बगावत करने वाले 16 विधायक बेंगलुरु के एक रिजॉर्ट में हैं।

विराट ने शेल्टर होम के बच्चों को दिया सरप्राइज, सांता के रूप में गए थे उनके सामने
कोरोना की भेंट चढ़ी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज
विपक्ष पर पीएम मोदी का वार, कहा- आपके लिए फाइल सबकुछ, हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की लाइफ महत्वपूर्ण
चुनावी रणनीति: राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट
बिग ब्रेकिंग: चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवरात्र की शुरुआत से पहले माता वैष्णो के मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
Next Article पवन जल्लाद ने डमी को फंदे पर लटकाया, अब दोषियों का नंबर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?